Truecaller Update- Truecaller पर नंबर सर्च करते ही सेव हो जाती हैं पूरी डिटेल्स, जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स

 
Truecaller Update- Truecaller पर नंबर सर्च करते ही सेव हो जाती हैं पूरी डिटेल्स, जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स दोस्तो क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो किसी अंजान नंबर से कॉल आते ही उस नंबर को Truecaller पर सर्च करते हैं, यह ऐप स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Truecaller को आपका नाम, फोटो और दूसरी जानकारियां कहां से मिलती हैं? दरअसल, कई बार दूसरे लोगों के फोन में सेव आपका नंबर और उससे जुड़ी जानकारी भी Truecaller के डेटाबेस से लिंक हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे काम करता हैं ये सिस्टम-  Truecaller पर नंबर सर्च करने पर क्या-क्या दिखाई देता है? जब कोई व्यक्ति Truecaller पर आपका मोबाइल नंबर सर्च करता है, तो उसे कई तरह की जानकारियां दिखाई दे सकती हैं। नाम: आपके नंबर से जुड़ा नाम दिखाई दे सकता है। प्रोफाइल फोटो: अगर आपने फोटो अपलोड की है और उसकी विजिबिलिटी की अनुमति दी है, तो वह दूसरे यूजर्स को दिख सकती है। ईमेल और अन्य जानकारी: आपकी प्रोफाइल और प्राइवेसी सेटिंग्स के आधार पर कुछ अतिरिक्त जानकारियां भी दिखाई दे सकती हैं। स्पैम अलर्ट: अगर कई यूजर्स ने आपके नंबर को स्पैम या संदिग्ध बताया है, तो Truecaller उस पर स्पैम का अलर्ट दिखा सकता है। हालांकि, हर नंबर की सभी जानकारियां दूसरे यूजर्स को दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। यह आपकी प्रोफाइल और प्राइवेसी सेटिंग्स पर निर्भर करता है। Truecaller को आपका नाम और जानकारी कहां से मिलती है? Truecaller केवल कॉलर आईडी ऐप नहीं है। यह यूजर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा और स्पैम रिपोर्ट के आधार पर भी नंबरों की पहचान करता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति ने आपका नंबर अपने फोन में किसी नाम से सेव किया है, तो दूसरे यूजर्स की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी आपके नंबर की पहचान से जुड़ सकती है।  क्या Truecaller पर आपकी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट सार्वजनिक हो जाती है? कई लोगों को चिंता रहती है कि Truecaller को कॉन्टैक्ट लिस्ट की अनुमति देने से उनके फोन में सेव सभी नंबर सार्वजनिक हो जाएंगे। कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार, भारत में ऐप को कॉन्टैक्ट एक्सेस देने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पूरी फोनबुक दूसरे यूजर्स के लिए सार्वजनिक हो जाती है। कंपनी का कहना है कि कॉन्टैक्ट लिस्ट को डिवाइस पर ही प्रोसेस किया जाता है। हालांकि, दूसरे यूजर्स की ओर से आपके नंबर के साथ जोड़े गए नाम और फीडबैक Truecaller के डेटाबेस में आपकी पहचान से जुड़े हो सकते हैं। Truecaller से अपना नंबर कैसे हटाएं? अगर आप नहीं चाहते कि कोई व्यक्ति Truecaller पर आपका मोबाइल नंबर सर्च करके आपकी जानकारी देख सके, तो आप अपना नंबर अनलिस्ट कर सकते हैं। इसके लिए पहले अपना Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा। ऐप से अकाउंट डीएक्टिवेट करने का तरीका: अपने स्मार्टफोन में Truecaller ऐप खोलें। प्रोफाइल फोटो या तीन डॉट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें। Settings में जाएं। Privacy Center का विकल्प चुनें। नीचे जाकर Deactivate पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों के अनुसार Yes या Continue चुनकर अकाउंट डीएक्टिवेट करें। वेबसाइट से Truecaller नंबर अनलिस्ट कैसे करें? अकाउंट डीएक्टिवेट करने के बाद वेबसाइट के जरिए भी अपना नंबर हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। ब्राउजर में Truecaller की आधिकारिक अनलिस्टिंग वेबसाइट खोलें। अपना मोबाइल नंबर देश के कोड (+91) के साथ दर्ज करें। 'I'm not a robot' CAPTCHA पूरा करें। नंबर हटाने का कारण चुनें। Unlist बटन पर क्लिक करें। दोबारा Unlist पर क्लिक करके अनुरोध की पुष्टि करें। कंपनी के अनुसार, इस प्रक्रिया को पूरा होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है। नंबर अनलिस्ट करने से पहले जान लें ये बात Truecaller से नंबर अनलिस्ट करने के बाद आपको इसके कुछ फीचर्स का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें कॉलर आईडी और स्पैम प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसलिए अगर आप अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और Truecaller पर अपना नंबर दिखाई नहीं देना चाहते, तो अनलिस्टिंग का विकल्प अपना सकते हैं।

दोस्तो क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो किसी अंजान नंबर से कॉल आते ही उस नंबर को Truecaller पर सर्च करते हैं, यह ऐप स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Truecaller को आपका नाम, फोटो और दूसरी जानकारियां कहां से मिलती हैं? दरअसल, कई बार दूसरे लोगों के फोन में सेव आपका नंबर और उससे जुड़ी जानकारी भी Truecaller के डेटाबेस से लिंक हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे काम करता हैं ये सिस्टम-

Truecaller Update- Truecaller पर नंबर सर्च करते ही सेव हो जाती हैं पूरी डिटेल्स, जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स

Truecaller पर नंबर सर्च करने पर क्या-क्या दिखाई देता है?

जब कोई व्यक्ति Truecaller पर आपका मोबाइल नंबर सर्च करता है, तो उसे कई तरह की जानकारियां दिखाई दे सकती हैं।

नाम: आपके नंबर से जुड़ा नाम दिखाई दे सकता है।

प्रोफाइल फोटो: अगर आपने फोटो अपलोड की है और उसकी विजिबिलिटी की अनुमति दी है, तो वह दूसरे यूजर्स को दिख सकती है।

ईमेल और अन्य जानकारी: आपकी प्रोफाइल और प्राइवेसी सेटिंग्स के आधार पर कुछ अतिरिक्त जानकारियां भी दिखाई दे सकती हैं।

स्पैम अलर्ट: अगर कई यूजर्स ने आपके नंबर को स्पैम या संदिग्ध बताया है, तो Truecaller उस पर स्पैम का अलर्ट दिखा सकता है।

हालांकि, हर नंबर की सभी जानकारियां दूसरे यूजर्स को दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। यह आपकी प्रोफाइल और प्राइवेसी सेटिंग्स पर निर्भर करता है।

Truecaller Update- Truecaller पर नंबर सर्च करते ही सेव हो जाती हैं पूरी डिटेल्स, जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स

Truecaller को आपका नाम और जानकारी कहां से मिलती है?

Truecaller केवल कॉलर आईडी ऐप नहीं है। यह यूजर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा और स्पैम रिपोर्ट के आधार पर भी नंबरों की पहचान करता है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति ने आपका नंबर अपने फोन में किसी नाम से सेव किया है, तो दूसरे यूजर्स की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी आपके नंबर की पहचान से जुड़ सकती है।

क्या Truecaller पर आपकी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट सार्वजनिक हो जाती है?

कई लोगों को चिंता रहती है कि Truecaller को कॉन्टैक्ट लिस्ट की अनुमति देने से उनके फोन में सेव सभी नंबर सार्वजनिक हो जाएंगे।

कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार, भारत में ऐप को कॉन्टैक्ट एक्सेस देने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पूरी फोनबुक दूसरे यूजर्स के लिए सार्वजनिक हो जाती है। कंपनी का कहना है कि कॉन्टैक्ट लिस्ट को डिवाइस पर ही प्रोसेस किया जाता है।

हालांकि, दूसरे यूजर्स की ओर से आपके नंबर के साथ जोड़े गए नाम और फीडबैक Truecaller के डेटाबेस में आपकी पहचान से जुड़े हो सकते हैं।

Truecaller से अपना नंबर कैसे हटाएं?

अगर आप नहीं चाहते कि कोई व्यक्ति Truecaller पर आपका मोबाइल नंबर सर्च करके आपकी जानकारी देख सके, तो आप अपना नंबर अनलिस्ट कर सकते हैं। इसके लिए पहले अपना Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा।

ऐप से अकाउंट डीएक्टिवेट करने का तरीका:

अपने स्मार्टफोन में Truecaller ऐप खोलें।

प्रोफाइल फोटो या तीन डॉट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Settings में जाएं।

Privacy Center का विकल्प चुनें।

नीचे जाकर Deactivate पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों के अनुसार Yes या Continue चुनकर अकाउंट डीएक्टिवेट करें।

वेबसाइट से Truecaller नंबर अनलिस्ट कैसे करें?

अकाउंट डीएक्टिवेट करने के बाद वेबसाइट के जरिए भी अपना नंबर हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

ब्राउजर में Truecaller की आधिकारिक अनलिस्टिंग वेबसाइट खोलें।

अपना मोबाइल नंबर देश के कोड (+91) के साथ दर्ज करें।

'I'm not a robot' CAPTCHA पूरा करें।

नंबर हटाने का कारण चुनें।

Unlist बटन पर क्लिक करें।

दोबारा Unlist पर क्लिक करके अनुरोध की पुष्टि करें।

कंपनी के अनुसार, इस प्रक्रिया को पूरा होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

नंबर अनलिस्ट करने से पहले जान लें ये बात

Truecaller से नंबर अनलिस्ट करने के बाद आपको इसके कुछ फीचर्स का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें कॉलर आईडी और स्पैम प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इसलिए अगर आप अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और Truecaller पर अपना नंबर दिखाई नहीं देना चाहते, तो अनलिस्टिंग का विकल्प अपना सकते हैं।