Triller Series- OTT पर मौजूद साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज को मिले हैं IMDb पर 8.5+ रेटिंग, क्या आपने देखी
दोस्तो अगर उन लोगों में से हैं जिनको psychological thriller, mystery, suspense और mind-bending stories वाली फिल्म और सीरीज देखने का शौक हैं तो आपके लिए ओटीटी पर कई सीरीज मौजूद हैं, कहीं यादों के साथ प्रयोग होता है, कहीं समय का रहस्य सामने आता है, तो कहीं अपराधियों के दिमाग को समझने की कोशिश की जाती है, इन सभी सीरीज की IMDb रेटिंग 8.5 से ज्यादा है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-
1. Severance – IMDb Rating 8.7
Severance एक अमेरिकी sci-fi psychological thriller सीरीज है, जिसका निर्देशन Ben Stiller ने किया है। इसकी कहानी Lumon Industries नाम की एक कंपनी के इर्द-गिर्द घूमती है।
कंपनी अपने कर्मचारियों की यादों को एक खास मेडिकल प्रक्रिया के जरिए दो हिस्सों में बांट देती है। इसके बाद कर्मचारी ऑफिस में एक अलग जिंदगी जीते हैं, जिन्हें “Innies” कहा जाता है, जबकि ऑफिस के बाहर उनकी दूसरी पहचान यानी “Outies” होती है।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इस प्रक्रिया और कंपनी से जुड़े कई रहस्य सामने आते हैं।
कहां देखें: Apple TV+
IMDb Rating: 8.7

2. Dark – IMDb Rating 8.7
अगर आपको time travel, mystery और sci-fi पसंद है, तो जर्मन सीरीज Dark आपकी पसंद बन सकती है।
कहानी एक छोटे से शहर में बच्चों के अचानक गायब होने से शुरू होती है। जांच आगे बढ़ने पर शहर के चार परिवारों से जुड़े ऐसे रहस्य सामने आते हैं, जिनका संबंध time travel और अलग-अलग समय काल से है।
कहां देखें: Netflix
IMDb Rating: 8.7
3. Mindhunter – IMDb Rating 8.6
Mindhunter एक चर्चित अमेरिकी psychological crime thriller सीरीज है। इसमें कहानी FBI एजेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो serial killers के दिमाग और उनके व्यवहार को समझने की कोशिश करते हैं।
एजेंट्स कई खतरनाक अपराधियों से बातचीत करते हैं और उनके अपराध करने के पीछे की सोच, व्यवहार और मानसिकता को समझने का प्रयास करते हैं। इसका उद्देश्य अपराधियों के व्यवहार के पैटर्न को समझकर भविष्य के अपराधों की जांच और रोकथाम में मदद करना है।
कहां देखें: Netflix
IMDb Rating: 8.6

4. Succession – IMDb Rating 8.8
Succession बाकी तीन सीरीज से थोड़ी अलग है। यह psychological thriller के बजाय corporate drama और satire पर आधारित है, लेकिन इसकी कहानी में power struggle, family conflict और suspense लगातार बना रहता है।
कहां देखें: JioHotstar
IMDb Rating: 8.8
अगर आपको Mystery और Mind Games पसंद हैं, तो ये सीरीज जरूर देखें
Severance: यादों और पहचान पर आधारित अनोखी कहानी।
Dark: Time travel और रहस्यों से भरी complex कहानी।
Mindhunter: Serial killers की psychology को करीब से समझने वाली सीरीज।
Succession: Power, money और family politics पर आधारित gripping drama।
इन चारों में कहानी कहने का अंदाज अलग है, लेकिन एक बात समान है—हर सीरीज दर्शक को सोचने और अगले ट्विस्ट का इंतजार करने पर मजबूर करती है।
