Silver Price- चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, आइए जानते हैं आज के ताजा भाव
दोस्तो दिवाली के त्यौहार के दौरान सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव हो रहा हैं, आज चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.29 प्रतिशत यानी ₹4,276 गिरकर ₹1,82,851 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹1,87,127 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

MCX पर चांदी की कीमत में गिरावट
आज चांदी के वायदा भाव में कमजोरी देखने को मिली। वहीं, बुलियन मार्केट के आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमत ₹1,83,390 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $51.41 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित चांदी का भाव ₹1,92,500 प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत ₹2,05,000 प्रति किलोग्राम बताई गई है।
देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत ₹2,05,000 प्रति किलोग्राम है।
- दिल्ली: ₹2,05,000
- मुंबई: ₹2,05,000
- कोलकाता: ₹2,05,000
- चेन्नई: ₹2,05,000
- पटना: ₹2,05,000
- लखनऊ: ₹2,05,000
- मेरठ: ₹2,05,000
- अयोध्या: ₹2,05,000
- कानपुर: ₹2,05,000
- अलीगढ़: ₹2,05,000
- मुरादाबाद: ₹2,05,000
- मिर्जापुर: ₹2,05,000
- झांसी: ₹2,05,000
- मथुरा: ₹2,05,000
- गोरखपुर: ₹2,05,000
- बरेली: ₹2,05,000
- वाराणसी: ₹2,05,000
- आगरा: ₹2,05,000
- गाजियाबाद: ₹2,05,000
पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत सभी टैक्स सहित ₹1,92,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर $52.58 प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

वायदा बाजार में सोमवार को आई थी तेजी
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बीच MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध में ₹3,803 की तेजी आई थी। इसके साथ कीमत ₹1,88,903 प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में चांदी 2.49 प्रतिशत बढ़कर $53.20 प्रति औंस पर पहुंच गई थी।
विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में निवेशकों की नई खरीदारी और नए पोजीशन बनने से चांदी की कीमतों को समर्थन मिला था।
