SBI Data Leak- हैकर्स ले सकते हैं आपके नाम से फर्जी लोन, ऐसे करें अपना बचाव

 
SBI Data Leak- हैकर्स ले सकते हैं आपके नाम से फर्जी लोन, ऐसे करें अपना बचाव दोस्तो हाल ही कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेटा लीक से जुड़ी खबर ने सबको हैरान कर दिया हैं, ग्राहकों की निजी जानकारी और साइबर धोखाधड़ी के जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खाताधारकों को डर है कि लीक हुए डेटा का इस्तेमाल पहचान की चोरी (identity theft), फर्जी लोन आवेदन या बैंकिंग धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स 16 अक्टूबर को SBI डेटा लीक की घटना सामने आई 16 अक्टूबर को SBI को अपनी 'थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर', 'डिफेंस साइबर एजेंसी' और 'इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम' (CERT-In) से डेटा लीक होने की संभावना के बारे में अलर्ट मिला।  शुरुआती जांच के दौरान लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। इनमें से 3,897 रिकॉर्ड में ऐसी जानकारी थी जिससे किसी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है (PII)। हालांकि, डेटा लीक का दायरा कितना बड़ा है और इसका ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है, इसकी जांच अभी भी चल रही है। क्या जालसाज आपके नाम पर लोन ले सकते हैं? डेटा लीक होने का मतलब यह नहीं है कि अपराधी आपकी पहचान का इस्तेमाल करके लोन ले ही लेंगे। लेकिन, अगर आपका नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, पता या पहले लिए गए लोन की जानकारी जैसी निजी डिटेल्स लीक हो जाती हैं, तो जालसाज आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।  अपराधी बैंक अधिकारी बनकर आपसे संपर्क कर सकते हैं। वे आपका भरोसा जीतने के लिए आपकी असली निजी जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपसे OTP, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी मांग सकते हैं। वे आपके नाम पर फर्जी लोन आवेदन भी जमा करने की कोशिश कर सकते हैं।

दोस्तो हाल ही कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेटा लीक से जुड़ी खबर ने सबको हैरान कर दिया हैं, ग्राहकों की निजी जानकारी और साइबर धोखाधड़ी के जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खाताधारकों को डर है कि लीक हुए डेटा का इस्तेमाल पहचान की चोरी (identity theft), फर्जी लोन आवेदन या बैंकिंग धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

SBI Data Leak- हैकर्स ले सकते हैं आपके नाम से फर्जी लोन, ऐसे करें अपना बचाव

16 अक्टूबर को SBI डेटा लीक की घटना सामने आई

16 अक्टूबर को SBI को अपनी 'थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर', 'डिफेंस साइबर एजेंसी' और 'इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम' (CERT-In) से डेटा लीक होने की संभावना के बारे में अलर्ट मिला।

शुरुआती जांच के दौरान लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। इनमें से 3,897 रिकॉर्ड में ऐसी जानकारी थी जिससे किसी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है (PII)। हालांकि, डेटा लीक का दायरा कितना बड़ा है और इसका ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है, इसकी जांच अभी भी चल रही है।

क्या जालसाज आपके नाम पर लोन ले सकते हैं?

डेटा लीक होने का मतलब यह नहीं है कि अपराधी आपकी पहचान का इस्तेमाल करके लोन ले ही लेंगे। लेकिन, अगर आपका नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, पता या पहले लिए गए लोन की जानकारी जैसी निजी डिटेल्स लीक हो जाती हैं, तो जालसाज आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

SBI Data Leak- हैकर्स ले सकते हैं आपके नाम से फर्जी लोन, ऐसे करें अपना बचाव

अपराधी बैंक अधिकारी बनकर आपसे संपर्क कर सकते हैं। वे आपका भरोसा जीतने के लिए आपकी असली निजी जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपसे OTP, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी मांग सकते हैं। वे आपके नाम पर फर्जी लोन आवेदन भी जमा करने की कोशिश कर सकते हैं।