Ration Update- सरकार ATM से देगी राशन, जानिए इस सुविधा के बारे में
दोस्तो अगर आप देश के उन लोगों में से हैं जो सरकारी राशन लाते हैं और जिसके लिए लंबी कतार घंटों खड़े रहते हैं, तो आपके लिए एक जरुरी खबर हैं, छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन वितरण को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘अन्नपूर्ति’ Grain ATM की सुविधा शुरू की है। इसके जरिए पात्र राशन कार्डधारक बिना लंबी लाइन में लगे मशीन से अपना निर्धारित चावल प्राप्त कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

क्या है ‘अन्नपूर्ति’ Grain ATM?
‘अन्नपूर्ति’ Grain ATM एक ऐसी स्वचालित मशीन है, जिसके माध्यम से राशन कार्डधारक अपना निर्धारित राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य राशन वितरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, तेज और पारदर्शी बनाना है।
इस सुविधा की मदद से लाभार्थियों को राशन लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिल सकती है।
Grain ATM से राशन कैसे मिलेगा?
आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें – मशीन की स्क्रीन पर अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
बायोमेट्रिक सत्यापन करें – इसके बाद मशीन पर बायोमेट्रिक के जरिए पहचान सत्यापित करनी होगी।
राशन प्राप्त करें – सत्यापन सफल होने के बाद मशीन लाभार्थी के लिए निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध कराएगी।

किन शहरों में शुरू हुई Grain ATM सुविधा?
छत्तीसगढ़ में ‘अन्नपूर्ति’ Grain ATM की सुविधा फिलहाल इन शहरों में शुरू की गई है:
दुर्ग
रायपुर
बिलासपुर
इस सुविधा के जरिए लाभार्थी 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन अपने निर्धारित राशन को प्राप्त कर सकते हैं।
कौन उठा सकता है Grain ATM का लाभ?
यह सुविधा केवल छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों तक सीमित नहीं है। ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ (ONORC) योजना के तहत दूसरे राज्यों के पात्र राशन कार्डधारक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इसका मतलब है कि यदि कोई पात्र लाभार्थी दूसरे राज्य का राशन कार्ड रखता है, तो वह भी निर्धारित नियमों और सत्यापन प्रक्रिया के अनुसार राशन प्राप्त कर सकता है।
बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी
Grain ATM से राशन लेने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। लाभार्थी की पहचान सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद ही मशीन से राशन जारी किया जाएगा।
24 घंटे मिलेगा राशन
इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लाभार्थियों को राशन की दुकान खुलने के समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Grain ATM के जरिए 24×7 राशन प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है।
