PUC Certificate: क्या आपका खत्म हो गया हैं पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, तो हो सकती हैं ये परेशानियां

 
PUC Certificate: Has your pollution certificate expired? If so, you could face these problems.

दोस्तो देश में वाहनों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसकी वजह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा हैं, इसे कंट्रोल करने के लिए वैध PUC (Pollution Under Control) Certificate होना जरूरी है। कई बार लोग व्यस्तता या लापरवाही के कारण PUC की वैधता खत्म होने के बाद भी वाहन चलाते रहते हैं। लेकिन एक्सपायर्ड PUC के साथ सड़क पर वाहन चलाना आपको कानूनी और आर्थिक परेशानी में डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके ना होने से क्या क्या परेशानियां हो सकती हैं-

PUC Certificate: Has your pollution certificate expired? If so, you could face these problems.

एक्सपायर्ड PUC से हो सकती है भारी परेशानी

1. लग सकता है भारी जुर्माना

वैध PUC के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर मोटर वाहन कानून के तहत भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। कुछ मामलों में पहली बार उल्लंघन पर ₹10,000 तक के जुर्माने का प्रावधान बताया जाता है।

2. इंश्योरेंस क्लेम में आ सकती है परेशानी

अगर PUC की वैधता खत्म होने के दौरान आपके वाहन का एक्सीडेंट हो जाता है, तो इंश्योरेंस क्लेम के समय दिक्कत आ सकती है। इसलिए वाहन का PUC समय पर अपडेट रखना जरूरी है और इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में अपनी पॉलिसी की शर्तों को जरूर जांचें।

PUC Certificate: Has your pollution certificate expired? If so, you could face these problems.

3. वाहन की खराबी का संकेत दे सकता है PUC टेस्ट

PUC टेस्ट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं है। इससे वाहन से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों का स्तर पता चलता है। अगर वाहन निर्धारित सीमा से ज्यादा धुआं या प्रदूषण उत्सर्जित कर रहा है।

4. बढ़ सकता है प्रदूषण और मेंटेनेंस खर्च

खराब इंजन या अधिक उत्सर्जन वाला वाहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ईंधन की खपत भी बढ़ा सकता है। समय पर जांच और सर्विस कराने से वाहन की कार्यक्षमता बनाए रखने और अनावश्यक खर्च से बचने में मदद मिल सकती है।