Property Tips- कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जांच लिए डिजिटल रेटिंग, जानिए इसका तरीका
दोस्तो आज के इस महंगाई के जमाने में किसी इंसान के लिए घर, फ्लैट, ऑफिस या दुकान खरीदते या किराए पर लेते समय सिर्फ लोकेशन और कीमत देखना ही काफी नहीं है। मोबाइल नेटवर्क, कॉल क्वालिटी और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बेहद जरूरी हो गई है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Digital Connectivity Rating (DCR) प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसके जरिए किसी प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी की स्थिति को रेटिंग के माध्यम से जाना जा सकेगा।

क्या है Digital Connectivity Rating?
Digital Connectivity Rating यानी DCR एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके तहत किसी घर, बिल्डिंग, हाउसिंग सोसाइटी, ऑफिस, मॉल या दुकान की डिजिटल कनेक्टिविटी का आकलन किया जाएगा।
इससे प्रॉपर्टी खरीदने या किराए पर लेने वाले लोगों को यह समझने में मदद मिल सकती है कि संबंधित जगह पर अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्शन कैसा है।
कैसे काम करेगा DCR सिस्टम?
TRAI के प्लेटफॉर्म पर Digital Connectivity Rating Agencies (DCRAs) रजिस्टर्ड होंगी। प्रॉपर्टी मालिक अपनी बिल्डिंग या परिसर की डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके बाद रजिस्टर्ड एजेंसी प्रॉपर्टी में विभिन्न कनेक्टिविटी पैरामीटर की जांच करेगी और उसके आधार पर रेटिंग व सर्टिफिकेट जारी करेगी।

इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से इन चीजों की जांच की जाएगी:
बिल्डिंग के अंदर मोबाइल नेटवर्क कवरेज
अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर की वॉयस कॉल क्वालिटी
मोबाइल इंटरनेट की कनेक्टिविटी
Wi-Fi की उपलब्धता और प्रदर्शन
फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
अलग-अलग कंपनियों के कनेक्शन की स्थिरता
पूरे परिसर में नेटवर्क की निरंतरता
QR कोड से भी देख सकेंगे रिपोर्ट
DCR के तहत रेटेड प्रॉपर्टी के लिए डिजिटल रेटिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसमें QR कोड भी दिया जा सकता है, जिसके जरिए ग्राहक संबंधित प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी रिपोर्ट की जानकारी देख सकेंगे।
इससे घर या दुकान लेने से पहले नेटवर्क से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना आसान हो सकता है।
किन लोगों के लिए उपयोगी होगा यह सिस्टम?
नया घर या फ्लैट खरीदने वाले लोग
किराए पर मकान लेने वाले लोग
दुकान या ऑफिस लेने वाले कारोबारी
हाउसिंग सोसाइटी के निवासी
बिल्डर और प्रॉपर्टी मालिक
मॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स संचालक
ऑफिस या वर्कस्पेस तलाशने वाले लोग
TRAI की निगरानी में होगी रेटिंग प्रक्रिया
TRAI के अनुसार, डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग की प्रक्रिया की निगरानी नियामक स्तर पर की जाएगी। यदि कोई रजिस्टर्ड एजेंसी गलत रेटिंग जारी करती है या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और उसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रद्द की जा सकती है।
प्रॉपर्टी खरीदने से पहले क्यों जरूरी है नेटवर्क चेक करना?
आज मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑनलाइन काम, पढ़ाई, वीडियो कॉल, डिजिटल पेमेंट और मनोरंजन सहित कई जरूरी कामों के लिए होता है। ऐसे में किसी प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी भी उसकी उपयोगिता का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।
