PMVKY- आप कैसे उठा सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, ऐसे करें आवेदन

 
PMVKY- आप कैसे उठा सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, ऐसे करें आवेदन दोस्तो भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई प्रकार सरकारी योजनाएं चलाती है, ऐसी ही एक योजन हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PM Vishwakarma Yojana) , इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहायता और कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के लोन की सुविधा भी दी जाती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स PM Vishwakarma Yojana के लिए कौन पात्र है? प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ पारंपरिक काम करने वाले कारीगर और शिल्पकार उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। माला बनाने वाले (मालाकार) मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले पत्थर तोड़ने वाले धोबी दर्जी टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले मोची और जूते बनाने वाले कारीगर नाव बनाने वाले ताला बनाने वाले राजमिस्त्री गुड़िया और खिलौने बनाने वाले पारंपरिक हथियार बनाने वाले मूर्तिकार हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले पत्थर तराशने वाले नाई (हज्जाम) लोहार अन्य निर्धारित पारंपरिक शिल्पकार PM Vishwakarma Yojana के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। 1. मुफ्त कौशल प्रशिक्षण: लाभार्थियों को अपने पारंपरिक काम से संबंधित बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। 2. प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड: प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन ₹500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। 3. ₹15,000 की टूलकिट सहायता: अपना काम बेहतर तरीके से शुरू करने या आगे बढ़ाने के लिए टूलकिट खरीदने हेतु ₹15,000 तक का ई-वाउचर दिया जाता है। 4. ₹3 लाख तक का लोन: योजना के तहत कम ब्याज दर पर दो चरणों में लोन की सुविधा मिलती है। पहले चरण में ₹1 लाख तक का लोन 18 महीने की अवधि के लिए दिया जाता है। पहले लोन का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद दूसरे चरण में ₹2 लाख तक का अतिरिक्त लोन मिल सकता है, जिसकी अवधि 30 महीने होती है। आवेदन करने से पहले ध्यान रखें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उसे योजना में शामिल किसी मान्यता प्राप्त पारंपरिक व्यवसाय में कार्यरत होना चाहिए। इसके अलावा, परिवार के एक सदस्य को ही लाभ देने सहित अन्य निर्धारित शर्तें भी लागू होती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

दोस्तो भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई प्रकार सरकारी योजनाएं चलाती है, ऐसी ही एक योजन हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PM Vishwakarma Yojana) , इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहायता और कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के लोन की सुविधा भी दी जाती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

PMVKY- आप कैसे उठा सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, ऐसे करें आवेदन

PM Vishwakarma Yojana के लिए कौन पात्र है?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ पारंपरिक काम करने वाले कारीगर और शिल्पकार उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है।

माला बनाने वाले (मालाकार)

मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले

पत्थर तोड़ने वाले

धोबी

दर्जी

टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले

मोची और जूते बनाने वाले कारीगर

नाव बनाने वाले

ताला बनाने वाले

राजमिस्त्री

गुड़िया और खिलौने बनाने वाले

पारंपरिक हथियार बनाने वाले

मूर्तिकार

हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले

पत्थर तराशने वाले

नाई (हज्जाम)

लोहार

अन्य निर्धारित पारंपरिक शिल्पकार

PMVKY- आप कैसे उठा सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, ऐसे करें आवेदन

PM Vishwakarma Yojana के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ

इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

1. मुफ्त कौशल प्रशिक्षण: लाभार्थियों को अपने पारंपरिक काम से संबंधित बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है।

2. प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड: प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन ₹500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

3. ₹15,000 की टूलकिट सहायता: अपना काम बेहतर तरीके से शुरू करने या आगे बढ़ाने के लिए टूलकिट खरीदने हेतु ₹15,000 तक का ई-वाउचर दिया जाता है।

4. ₹3 लाख तक का लोन: योजना के तहत कम ब्याज दर पर दो चरणों में लोन की सुविधा मिलती है।

पहले चरण में ₹1 लाख तक का लोन 18 महीने की अवधि के लिए दिया जाता है।

पहले लोन का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद दूसरे चरण में ₹2 लाख तक का अतिरिक्त लोन मिल सकता है, जिसकी अवधि 30 महीने होती है।

आवेदन करने से पहले ध्यान रखें

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उसे योजना में शामिल किसी मान्यता प्राप्त पारंपरिक व्यवसाय में कार्यरत होना चाहिए। इसके अलावा, परिवार के एक सदस्य को ही लाभ देने सहित अन्य निर्धारित शर्तें भी लागू होती हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।