PMVKY- किन लोगों को मिलता हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, आइए जानते है पूरी डिटेल्स
दोस्तो भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरु करती है, ऐसी ही एक योजना हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) भी इसी उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को प्रशिक्षण, दैनिक स्टाइपेंड, टूलकिट के लिए आर्थिक सहायता और आसान शर्तों पर लोन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं किन लोगो को मिलता हैं इसका लाभ-

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
प्रशिक्षण की सुविधा: लाभार्थियों को अपने पारंपरिक काम से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है।
₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड: प्रशिक्षण के दौरान पात्र लाभार्थी को प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड दिया जाता है।
₹15,000 की टूलकिट सहायता: अपने काम के लिए जरूरी औजार खरीदने के लिए ₹15,000 तक की सहायता दी जाती है।
कम ब्याज पर लोन: अपना कारोबार बढ़ाने के लिए पात्र लाभार्थियों को आसान शर्तों पर लोन की सुविधा मिलती है।
₹3 लाख तक मिल सकता है लोन
PM Vishwakarma Yojana के तहत लाभार्थियों को कारोबार बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से लोन की सुविधा दी जाती है।

पहला लोन:
पात्र लाभार्थी को शुरुआत में ₹1 लाख तक का लोन मिल सकता है, जिसकी अवधि 18 महीने तक होती है।
दूसरा लोन:
पहला लोन निर्धारित शर्तों के अनुसार चुकाने के बाद लाभार्थी को ₹2 लाख तक का अतिरिक्त लोन मिल सकता है। इसकी अवधि 30 महीने तक हो सकती है।
इस तरह योजना के तहत पात्र व्यक्ति को कुल ₹3 लाख तक की ऋण सुविधा मिल सकती है।
PM Vishwakarma Yojana में कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?
यह योजना मुख्य रूप से पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों के लिए है। इसके अंतर्गत कई तरह के पारंपरिक काम शामिल किए गए हैं।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
बढ़ई
नाव बनाने वाले
लोहार
हथौड़ा और औजार बनाने वाले
सुनार
कुम्हार
मूर्तिकार और पत्थर तराशने वाले
पत्थर तोड़ने वाले
राजमिस्त्री
मोची और जूता बनाने वाले
दर्जी
नाई
धोबी
माला बनाने वाले
टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले
खिलौने और गुड़िया बनाने वाले
मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले
ताला बनाने वाले
अस्त्र-शस्त्र बनाने वाले
अन्य निर्धारित पारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकार
आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें
PM Vishwakarma Yojana का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है जो योजना में निर्धारित पात्रता और शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने व्यवसाय, दस्तावेज और पात्रता की जानकारी जरूर जांच लें।
