PMKSNY- PM किसान योजना का क्या महिलाएं उठा सकती हैं लाभ, जानिए इससे जुड़ा नियम
दोस्तो भारत एक कृषि प्रधान देश हैं, जहां किसानों को भगवान समान माना जाता हैं, ऐसे में किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरु की है, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी हैं, इस योजना के तहत पात्र किसान परिवार को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
अक्सर किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या महिला किसान भी PM Kisan Yojana का लाभ ले सकती हैं? इसका जवाब है—हां, पात्र महिला किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

महिला किसानों के लिए PM Kisan की सबसे जरूरी शर्त
PM Kisan योजना में लाभ लेने के लिए महिला किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि का रिकॉर्ड दर्ज होना जरूरी है।
यदि खेती की जमीन महिला के नाम पर है और वह अन्य पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, तो वह योजना का लाभ ले सकती हैं।
केवल महिला होने के आधार पर लाभ नहीं मिलता।
यदि जमीन पति, पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर है, तो महिला अपने नाम से PM Kisan की किस्त का दावा नहीं कर सकती।
एक परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ
PM Kisan के नियमों के अनुसार एक किसान परिवार से केवल एक पात्र सदस्य को योजना का लाभ दिया जाता है। किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं।
इसका मतलब है कि अगर पति पहले से PM Kisan की ₹6,000 सालाना सहायता प्राप्त कर रहा है, तो पत्नी के नाम पर अलग से योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
किन महिलाओं को PM Kisan का लाभ नहीं मिलेगा?
महिला किसान के पात्र होने के बावजूद कुछ परिस्थितियों में उसे योजना से बाहर रखा जाता है। प्रमुख अपात्रताओं में शामिल हैं:
महिला किसान या उसका पति आयकरदाता है।
महिला संवैधानिक पद पर कार्यरत है।
महिला या उसका पति सरकार में कुछ निर्धारित श्रेणी के कर्मचारी हैं।
निर्धारित सीमा से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी पात्र नहीं होते।
योजना की अन्य निर्धारित अपात्रता शर्तें पूरी होने पर भी लाभ नहीं दिया जाता।

e-KYC पूरा करना जरूरी
PM Kisan की किस्त प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का e-KYC पूरा होना जरूरी है। e-KYC लंबित होने पर किस्त रुक सकती है।
महिला किसानों को भी समय पर अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका रिकॉर्ड सही है।
Aadhaar और बैंक खाते की जानकारी सही रखें
योजना की राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए लाभार्थी के आधार, बैंक खाते और DBT से जुड़ी जानकारी सही और अपडेट होना जरूरी है।
इसके साथ ही जमीन का रिकॉर्ड और land seeding भी पूरा होना चाहिए। इनमें कोई कमी होने पर ₹2,000 की किस्त मिलने में परेशानी या देरी हो सकती है।
PM Kisan का लाभ लेने से पहले ये बातें जांच लें
महिला किसान को आवेदन या किस्त की उम्मीद करने से पहले इन बातों की जांच कर लेनी चाहिए:
कृषि भूमि उसके नाम पर दर्ज है।
परिवार का कोई अन्य सदस्य पहले से PM Kisan का लाभ नहीं ले रहा है।
e-KYC पूरी है।
आधार संबंधी जानकारी सही है।
बैंक खाता और DBT की जानकारी सही है।
भूमि का land seeding पूरा है।
महिला किसान या उसका पति योजना की किसी अपात्र श्रेणी में नहीं आता।
