PM-JAY- क्या आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल मुफ्त इलाज नहीं कर रहा हैं, तो यहां करें शिकायत
दोस्तो भारतीय सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाता हैं, जिनका उद्देश्य इन लोगों की मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसी ही एक योजना हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) योजना, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है, लेकिन कई बार आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल मरीज को मुफ्त इलाज देने से मना कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप संबंधित अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-

किन अस्पतालों में मिलता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड से किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं कराया जा सकता। इसके लिए अस्पताल का आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत होना जरूरी है।
योजना में शामिल सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
कई निजी अस्पताल भी इस योजना के तहत पंजीकृत हैं।
इलाज का लाभ योजना में निर्धारित बीमारियों और पैकेज के अनुसार मिलता है।
अपने शहर के आयुष्मान अस्पताल कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में कौन-कौन से अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं।
यहां अपने राज्य और जिले की जानकारी दर्ज करें।
आप पिन कोड के माध्यम से भी अस्पतालों की जानकारी खोज सकते हैं।
इसके बाद आपके क्षेत्र के पंजीकृत अस्पतालों की सूची सामने आ जाएगी।

अस्पताल मुफ्त इलाज से मना करे तो कहां करें शिकायत?
अगर आपका आयुष्मान कार्ड वैध है और आप योजना के तहत कवर होने वाले इलाज के लिए किसी पंजीकृत अस्पताल में जाते हैं, लेकिन अस्पताल मुफ्त इलाज देने से इनकार करता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर: 14555
इस नंबर पर कॉल करके आप अस्पताल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करते समय अस्पताल का नाम, मरीज का विवरण और इलाज से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रखें।
अस्पताल के खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है?
शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा सकती है। यदि जांच में अस्पताल की गलती सामने आती है, तो योजना के नियमों के अनुसार उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।
इसलिए आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल द्वारा मुफ्त इलाज से मना किए जाने पर चुप नहीं रहना चाहिए। वे हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराकर उचित समाधान पाने की कोशिश कर सकते हैं।
