PF Account- प्रोविडेंट फंड अकाउंट से कर बैठे हैं ये गलतियां, सुधारने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया
दोस्तो अगर आप नौकरीपैशा व्यक्ति हैं तो आपको प्रोविडेंट फंड के बारे में पता ही होगा, जिसका सचांलन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारी किया जाता हैं, ऐसे में PF खाताधारकों के लिए अपने खाते में दर्ज गलत जानकारियों को सुधारने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। यदि आपके EPF खाते में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर या नौकरी से जुड़ी तारीखों में कोई गलती है, तो अब आप EPFO के Joint Declaration फीचर के जरिए ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

PF खाते में जानकारी सही होना क्यों जरूरी है?
EPF खाते में गलत जानकारी होने से भविष्य में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। खासकर PF निकासी, खाते का ट्रांसफर और पेंशन क्लेम के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण आवेदन अटक सकता है। ऐसे में UAN और PF रिकॉर्ड को सही रखना बेहद जरूरी है।
Joint Declaration से PF रिकॉर्ड कैसे सुधारें? 5 आसान स्टेप्स
EPFO के मेंबर पोर्टल पर उपलब्ध Joint Declaration सुविधा के माध्यम से कर्मचारी निम्न प्रक्रिया अपनाकर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें
सबसे पहले EPFO के आधिकारिक Unified Member Portal पर जाएं। यहां अपने 12 अंकों के UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
2. Joint Declaration विकल्प चुनें
लॉगिन करने के बाद ऊपर दिए गए 'Manage' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से 'Joint Declaration' को चुनें और संबंधित कंपनी का चयन करें।
3. गलत जानकारी और सही विवरण दर्ज करें
अब उस जानकारी का चयन करें, जिसमें सुधार करना है। जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर या नौकरी से जुड़ी तारीखें। इसके बाद सही जानकारी दर्ज करें।

4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
जानकारी में बदलाव को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान संबंधी दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
5. OTP से आवेदन सबमिट करें
सभी विवरण और दस्तावेजों की जांच करने के बाद आधार आधारित OTP के माध्यम से आवेदन सबमिट करें। इसके बाद आवेदन पहले नियोक्ता (Employer) के पास अनुमोदन के लिए जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद EPFO के संबंधित कार्यालय द्वारा सत्यापन किया जाएगा और रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा।
किन जानकारियों में ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है?
Joint Declaration सुविधा के जरिए निम्न विवरणों में सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है:
कर्मचारी का नाम
पिता या पति का नाम
जन्मतिथि (Date of Birth)
जेंडर
वैवाहिक स्थिति
कंपनी में नौकरी शुरू करने की तारीख
कंपनी छोड़ने की तारीख
