Petrol and Diesel Price- पेट्रोल डीजल के भावों में आई तेजी, जाने आपके शहरों के नए भाव
दोस्तो जो लोग प्रतिदिन ट्रेवल करते हैं उनकी नजर अक्सर पेट्रोल और डीजल के भावों पर रहती हैं, खासकर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच वाहन चालकों के लिए रोजाना के ईंधन रेट जानना जरूरी हो जाता है। पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Brent Crude Oil करीब 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसके बावजूद भारतीय बाजार में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

15 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। यानी वाहन चालकों को आज भी पिछले दिनों वाले रेट पर ही ईंधन मिलेगा।
दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹97.56 प्रति लीटर
आखिरी बार कब बदले थे पेट्रोल-डीजल के दाम?
भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने मई 2026 में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी संशोधन 25 मई 2026 को हुआ था।
फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल कंपनियों द्वारा हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्क के कारण अलग हो सकते हैं।
अगर आप घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसे SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

SMS से ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट
Indian Oil ग्राहक:
RSP
BPCL ग्राहक:
RSP
HPCL ग्राहक:
HPPRICE
इस तरह आप पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर में लागू पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जान सकते हैं।
