Petrol and Diesel Price- नायरा ने बढ़ाए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए नई रेट्स
दोस्तो आज अगर आप नायरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो आपको पहले इसकी प्राइस लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए, निजी ईंधन कंपनी Nayara Energy ने अपने देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना इजाफा?
Nayara Energy ने बढ़ती लागत और मौजूदा बिक्री कीमतों के बीच अंतर को कम करने के लिए यह कदम उठाया है।
पेट्रोल: ₹5 प्रति लीटर महंगा
डीजल: ₹3 प्रति लीटर महंगा
लागू: शनिवार से
कंपनी: Nayara Energy
नेटवर्क: देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण ईंधन की लागत पर दबाव बढ़ा है। इसी के चलते कंपनी ने खुदरा कीमतों में संशोधन किया है।
इस साल दूसरी बार बढ़े Nayara Energy के दाम
यह इस साल दूसरी बार है जब Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
इससे पहले मार्च में पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई में आई बाधाओं के कारण कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, जुलाई में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद कंपनी ने उस बढ़ोतरी को वापस ले लिया था।
अब एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतें रखीं स्थिर
Nayara Energy की ओर से यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बड़े बदलाव नहीं किए हैं।
भारत में करीब 1.04 लाख पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंप सरकारी तेल कंपनियों के नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसके बावजूद वैश्विक कच्चे तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी कंपनियों ने फिलहाल खुदरा कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है।
सरकार ने निजी कंपनियों से कही थी बिक्री जारी रखने की बात
इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने निजी ईंधन कंपनियों से पेट्रोल और डीजल की बिक्री बंद नहीं करने को कहा था। ऐसे समय में Nayara Energy द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
