Petrol and Diesel Price- क्या हैं आपके राज्य में पेट्रोल और डीजल का भाव, आइए जानें
दोस्तो भारत में पेट्रोल और डीजल की खपत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसके कई अलग अलग कारक हो सकते हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, परिवहन खर्च और पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन—इन सभी का असर पेट्रोल की अंतिम कीमत पर पड़ता है। आइए जानते हैं क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
- नोएडा: पेट्रोल ₹102.12/लीटर, डीजल ₹95.56/लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93/लीटर, डीजल ₹98.80/लीटर
- भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92/लीटर, डीजल ₹100.92/लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10/लीटर, डीजल ₹86.09/लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69/लीटर, डीजल ₹103.82/लीटर
- जयपुर: पेट्रोल ₹112.66/लीटर, डीजल ₹97.78/लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05/लीटर, डीजल ₹95.55/लीटर
- पटना: पेट्रोल ₹113.35/लीटर, डीजल ₹99.36/लीटर
- तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49/लीटर, डीजल ₹104.40/लीटर
पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय से स्थिर क्यों हैं?
मई 2022 के बाद केंद्र और कुछ राज्य सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती किए जाने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर कीमतों में लंबे समय से बड़े बदलाव नहीं हुए हैं।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों का भारतीय ईंधन बाजार पर कोई असर नहीं पड़ता।

मोबाइल से SMS के जरिए ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट
अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट मोबाइल से जानना चाहते हैं, तो SMS सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Indian Oil: अपने शहर का कोड और RSP लिखकर 9224992249 पर SMS करें।
- BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर SMS करें।
- HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS करें।
