Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के भावों में आई तेजी, क्या हैं आपके शहर में इनकी नई कीमत

 
Petrol and Diesel Prices Today: Petrol and diesel prices have risen; check the new rates in your city.

दोस्तो आज सुबह सुबह वाहन चलाने वालों के लिए बुरी खबर आई हैं, खासकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू की है। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा लगाए गए अनाथ एवं विधवा उपकर (Cess) के तहत लिया गया है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों में ईधन का भाव-

Petrol and Diesel Prices Today: Petrol and diesel prices have risen; check the new rates in your city.

हिमाचल में क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

हिमाचल प्रदेश के राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का अतिरिक्त उपकर लगाया गया है।

यह उपकर Himachal Pradesh Value Added Tax Act, 2005 की धारा 6-A के तहत लगाया गया है। बताया गया है कि इसके लिए राज्य कैबिनेट की मंजूरी भी ली गई थी।

शिमला में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

पेट्रोल: ₹103.25 प्रति लीटर

डीजल: ₹95.21 प्रति लीटर

XP95 पेट्रोल: ₹111.90 प्रति लीटर

मई में भी बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

इससे पहले मई में भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तेल विपणन कंपनियों ने मई में चार बार कीमतें बढ़ाईं थीं और कुछ जगहों पर कुल बढ़ोतरी करीब ₹7.50 प्रति लीटर तक पहुंच गई थी।

यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच हुई थी। उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी।

Petrol and Diesel Prices Today: Petrol and diesel prices have risen; check the new rates in your city.

12 अगस्त 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल के रेट

दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर

कोलकाता: ₹113.43 प्रति लीटर

मुंबई: ₹111.12 प्रति लीटर

चेन्नई: ₹107.75 प्रति लीटर

हैदराबाद: ₹115.69 प्रति लीटर

बेंगलुरु: ₹110.93 प्रति लीटर

आज डीजल की कीमत कितनी है?

दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर

कोलकाता: ₹99.78 प्रति लीटर

मुंबई: ₹97.78 प्रति लीटर

चेन्नई: ₹99.57 प्रति लीटर

हैदराबाद: ₹103.82 प्रति लीटर

बेंगलुरु: ₹98.78 प्रति लीटर

वाहन चालकों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी से वाहन चालकों का ईंधन खर्च बढ़ेगा। इसका असर खास तौर पर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और ज्यादा ईंधन इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर पड़ सकता है।