Petrol Diesel Price Today- कच्चे तेल की बढ़ी कीमत, शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल की प्राइस
दोस्तो एक बार फिर दुनिया में कच्चे के तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल हैं, जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। 25 अक्टूबर 2026 को वाहन मालिकों को कुछ राहत मिली, क्योंकि भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की दरों में तुरंत कोई बदलाव नहीं किया गया।

17 शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
- दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20
- नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.56
- फरीदाबाद: पेट्रोल ₹103.28 प्रति लीटर, डीजल ₹95.94
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर, डीजल ₹95.64
- भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर, डीजल ₹99.64
- पटना: पेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर, डीजल ₹99.36
- जयपुर: पेट्रोल ₹112.69 प्रति लीटर, डीजल ₹97.78
- रांची: पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर, डीजल ₹100.49
- मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 प्रति लीटर, डीजल ₹97.83
- कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर, डीजल ₹99.82
- तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 प्रति लीटर, डीजल ₹104.40
- चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर, डीजल ₹99.55
- लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर, डीजल ₹95.36
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 प्रति लीटर, डीजल ₹98.80
- भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 प्रति लीटर, डीजल ₹100.92
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 प्रति लीटर, डीजल ₹86.09
- हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 प्रति लीटर, डीजल ₹103.82
इन शहरों में, चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे कम हैं, जबकि हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। इस सूची में तिरुवनंतपुरम में डीजल की कीमत सबसे अधिक है।

ब्रेंट क्रूड $116 के पार, WTI $103 के ऊपर
24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं। ब्रेंट क्रूड की कीमत $116.93 प्रति बैरल दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क 'वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट' (WTI) की कीमत $103.44 प्रति बैरल रही। बाजार के अन्य आंकड़ों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत $116.72 से $117.38 के बीच और WTI की कीमत $103.27 से $103.44 प्रति बैरल के बीच रही।
