Pension Update- जब सरकारी कर्मचारी की हो जाएं मौत, तो किसे मिलेगी पेंशन
दोस्तो अगर आपके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी हैं या फिर सेवानिवृत्त (रिटायर) हो गया हैं, तो आपके लिए पारिवारिक पेंशन को समझना जरूरी हैं, केंद्र सरकार, किसी सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद उनके पात्र परिवार के सदस्यों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए पारिवारिक पेंशन का लाभ देती है। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इस पेंशन को पाने का हकदार कौन है और परिवार के किस सदस्य को प्राथमिकता दी जाती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स-

पारिवारिक पेंशन क्यों दी जाती है?
पारिवारिक पेंशन का उद्देश्य किसी सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जब परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य नहीं रहता, तो यह पेंशन परिवार को घर के खर्च चलाने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है।
1. पारिवारिक पेंशन सबसे पहले किसे मिलती है?
सामान्य नियमों के अनुसार, यदि पात्रता की शर्तें पूरी होती हैं, तो मृतक सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी के जीवित पति या पत्नी को पारिवारिक पेंशन पाने की पहली प्राथमिकता मिलती है।
2. जीवनसाथी के बाद पेंशन किसे मिलती है?
यदि जीवनसाथी जीवित नहीं है या पात्र नहीं है, तो पात्र बच्चे पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। नियमों में बच्चों की विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं, जैसे:
बेटे और बेटियां, जो आमतौर पर 25 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा तक (पात्रता शर्तों के अधीन) पेंशन पा सकते हैं।
विधवा या तलाकशुदा बेटियां, जो लागू शर्तों को पूरा करती हैं।
कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे।
सौतेले बच्चे (स्टेप-चिल्ड्रन), यदि वे लागू नियमों के दायरे में आते हैं।
पात्रता, उम्र, वैवाहिक स्थिति, आय और आश्रित होने की शर्तों पर निर्भर कर सकती है।

3. यदि कोई बच्चा पात्र न हो, तो पेंशन किसे मिलती है?
यदि जीवनसाथी और कोई भी बच्चा पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र नहीं है, तो आश्रित माता-पिता इस लाभ को पाने के हकदार हो सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों।
4. माता-पिता में से किसे प्राथमिकता मिलती है?
केंद्र सरकार के पारिवारिक पेंशन नियमों के तहत, जब आश्रित माता-पिता पात्र होते हैं, तो आमतौर पर पिता की तुलना में माता को प्राथमिकता दी जाती है। यह लाभ संबंधित पात्रता और आश्रित होने की शर्तों के अधीन है।
