Passport Update- क्या नया पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं, जानिए इससे जुड़े नए नियम
दोस्तो हाल ही में भारतीय सरकार ने पोसपोर्ट से जुड़े नियम बदल दिए हैं, विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट की फीस और बच्चों के पासपोर्ट की वैधता से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत जहां बच्चों के कुछ पासपोर्ट की वैधता अवधि में बदलाव हुआ है, वहीं वयस्कों और नाबालिगों के लिए पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है। आइए जानते हैं इससे जुड़े नियम-

बच्चों के पासपोर्ट की वैधता बढ़ी
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सामान्य 36-पेज पासपोर्ट की वैधता को लेकर किया गया है।
पहले ऐसे पासपोर्ट की वैधता 5 साल या बच्चे के 15 वर्ष की उम्र पूरी करने तक, जो भी पहले हो, रहती थी। अब इसे बदलकर 5 साल या बच्चे के 18 वर्ष की उम्र पूरी करने तक, जो भी पहले हो, कर दिया गया है।
उम्र के हिसाब से ऐसे समझें
5 साल के बच्चे को पासपोर्ट मिलता है तो वह सामान्य तौर पर 5 साल तक वैध रहेगा।
10 साल के बच्चे को पासपोर्ट जारी होने पर वह 15 वर्ष की उम्र तक वैध रह सकता है।
14 साल के बच्चे को पासपोर्ट मिलने पर इसकी वैधता 18 वर्ष की उम्र तक होगी, क्योंकि 18 साल की उम्र 5 साल से पहले पूरी हो जाएगी।
यानी बच्चों के पासपोर्ट की वैधता अब पहले की तुलना में अधिक उम्र तक हो सकती है।
इस बदलाव से कई मामलों में माता-पिता को बच्चों का पासपोर्ट बार-बार रिन्यू कराने की जरूरत कम हो सकती है।
पासपोर्ट की फीस में भी बढ़ोतरी
MEA ने पासपोर्ट से जुड़ी कई सेवाओं की फीस में भी संशोधन किया है। नई फीस नए पासपोर्ट, री-इश्यू/रिन्यूअल, Tatkaal आवेदन और कुछ अन्य पासपोर्ट सेवाओं पर लागू होगी।
नाबालिगों के लिए नई फीस
सामान्य श्रेणी में 36-पेज पासपोर्ट की फीस अब ₹1,750 है। पहले यह ₹1,000 थी।
Tatkaal 36-पेज पासपोर्ट के लिए फीस ₹3,000 निर्धारित की गई है।
वयस्कों के लिए नई फीस
सामान्य 36-पेज पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई है।
सामान्य 60-पेज पासपोर्ट की फीस ₹2,000 से बढ़कर ₹3,500 हो गई है।
Tatkaal 36-पेज पासपोर्ट के लिए अब ₹5,000 देने होंगे।
Tatkaal 60-पेज पासपोर्ट की फीस ₹6,000 कर दी गई है।

खोए या खराब पासपोर्ट के मामले में भी बदलाव
पासपोर्ट खो जाने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में नया पासपोर्ट जारी कराने की फीस में भी बदलाव किया गया है। विशेष रूप से 60-पेज Tatkaal पासपोर्ट को बदलने की फीस ₹5,500 से बढ़ाकर ₹8,500 कर दी गई है।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
नई फीस और नियमों का असर मुख्य रूप से इन सेवाओं पर पड़ेगा:
नया पासपोर्ट बनवाना
पासपोर्ट का नवीनीकरण या री-इश्यू
Tatkaal पासपोर्ट आवेदन
खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट का प्रतिस्थापन
Police Clearance Certificate (PCC) से संबंधित सेवाएं
