Passport Update- भारतयी पासपोर्ट अमेरिका से 7 दिन में रिन्यू, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

 
Passport Update- भारतयी पासपोर्ट अमेरिका से 7 दिन में रिन्यू, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय दोस्तो आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला का पासपोर्ट महज 7 दिनों में रिन्यू हो गया। खास बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भारत में उसके घर पर पुलिस वेरिफिकेशन भी पूरा हो गया। जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट से 7 दिन में हुआ पासपोर्ट रिन्यू X पर Sharanya Kannan नाम की यूजर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट के जरिए उनका भारतीय पासपोर्ट ठीक सात दिनों में रिन्यू हो गया। उन्होंने बताया कि इस सात दिन की अवधि में भारत में उनके घर पर होने वाला पुलिस वेरिफिकेशन भी शामिल था। शारन्या ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारत में अपने माता-पिता को फोन करके कहा था कि "आज पुलिस एड्रेस वेरिफिकेशन के लिए आ सकती है।" लेकिन माता-पिता ने उन्हें बताया कि पुलिस अधिकारी उसी दिन पहले ही घर आकर वेरिफिकेशन पूरा कर चुके थे। पुलिस अधिकारी ने कॉफी तक नहीं ली इस पूरे अनुभव का एक और पहलू शारन्या के लिए खासा चौंकाने वाला था। उनके माता-पिता ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने घर पर वेरिफिकेशन पूरा किया और कॉफी तक लेने से इनकार कर दिया। शारन्या ने अपने पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारी को "कुछ देना पड़ता था" जैसी धारणा आम थी। ऐसे में बिना किसी अतिरिक्त लेन-देन के प्रक्रिया पूरी होना उनके लिए खास अनुभव रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए अपने अनुभव शारन्या की पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पासपोर्ट रिन्यूअल और पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने बताया कि उसने 2024 में कोपेनहेगन स्थित भारतीय मिशन के जरिए पासपोर्ट रिन्यू कराया था और उसे करीब छह सप्ताह इंतजार करना पड़ा।  एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था, जिसके बाद उसे ₹5,000 देने पड़े।  कुछ लोगों ने शारन्या को उनकी तेज प्रक्रिया के लिए "लकी" बताया।  वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि विदेश में रहने वाले भारतीयों के पासपोर्ट रिन्यूअल में भारत में पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कितनी जरूरी है।  पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर उठा सवाल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल किया कि अगर आवेदक अमेरिका में रह रहा है, तो भारत में होने वाले पुलिस वेरिफिकेशन का उद्देश्य क्या है। हालांकि, ऐसे मामलों में भारत में आवेदक के स्थायी या दर्ज पते से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है।

दोस्तो आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला का पासपोर्ट महज 7 दिनों में रिन्यू हो गया। खास बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भारत में उसके घर पर पुलिस वेरिफिकेशन भी पूरा हो गया। जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला

Passport Update: Indian passport renewal from the US in 7 days becomes a topic of discussion on social media.

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट से 7 दिन में हुआ पासपोर्ट रिन्यू

X पर Sharanya Kannan नाम की यूजर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट के जरिए उनका भारतीय पासपोर्ट ठीक सात दिनों में रिन्यू हो गया।

उन्होंने बताया कि इस सात दिन की अवधि में भारत में उनके घर पर होने वाला पुलिस वेरिफिकेशन भी शामिल था।

शारन्या ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारत में अपने माता-पिता को फोन करके कहा था कि "आज पुलिस एड्रेस वेरिफिकेशन के लिए आ सकती है।" लेकिन माता-पिता ने उन्हें बताया कि पुलिस अधिकारी उसी दिन पहले ही घर आकर वेरिफिकेशन पूरा कर चुके थे।

पुलिस अधिकारी ने कॉफी तक नहीं ली

इस पूरे अनुभव का एक और पहलू शारन्या के लिए खासा चौंकाने वाला था। उनके माता-पिता ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने घर पर वेरिफिकेशन पूरा किया और कॉफी तक लेने से इनकार कर दिया।

शारन्या ने अपने पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारी को "कुछ देना पड़ता था" जैसी धारणा आम थी। ऐसे में बिना किसी अतिरिक्त लेन-देन के प्रक्रिया पूरी होना उनके लिए खास अनुभव रहा।

Passport Update: Indian passport renewal from the US in 7 days becomes a topic of discussion on social media.

सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए अपने अनुभव

शारन्या की पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पासपोर्ट रिन्यूअल और पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।

एक यूजर ने बताया कि उसने 2024 में कोपेनहेगन स्थित भारतीय मिशन के जरिए पासपोर्ट रिन्यू कराया था और उसे करीब छह सप्ताह इंतजार करना पड़ा।

एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था, जिसके बाद उसे ₹5,000 देने पड़े।

कुछ लोगों ने शारन्या को उनकी तेज प्रक्रिया के लिए "लकी" बताया।

वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि विदेश में रहने वाले भारतीयों के पासपोर्ट रिन्यूअल में भारत में पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कितनी जरूरी है।

पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर उठा सवाल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल किया कि अगर आवेदक अमेरिका में रह रहा है, तो भारत में होने वाले पुलिस वेरिफिकेशन का उद्देश्य क्या है। हालांकि, ऐसे मामलों में भारत में आवेदक के स्थायी या दर्ज पते से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है।