NPS Account- BHIM ऐप से तुरंत खोले NPS अकाउंट, जानिए इसका आसान प्रोसेस

 
NPS Account- BHIM ऐप से तुरंत खोले NPS अकाउंट, जानिए इसका आसान प्रोसेस दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं और रिटायरमेंट के बाद के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए National Pension System (NPS) आपके लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। अब NPS अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले और आसान हो गई है। Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) ने ‘NPS Tatkal’ सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए UPI ऐप की मदद से नया NPS अकाउंट खोला जा सकता है और शुरुआती पेंशन योगदान भी जमा किया जा सकता है। NPS Tatkal सुविधा क्या है? NPS Tatkal एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत UPI के जरिए नया NPS अकाउंट खोला जा सकता है। अकाउंट खोलते समय शुरुआती राशि भी UPI से जमा की जा सकती है। इस सुविधा में बैंक के पास पहले से उपलब्ध KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए अलग से कई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल BHIM UPI पर उपलब्ध फिलहाल NPS Tatkal सुविधा BHIM UPI ऐप के जरिए शुरू की गई है। आने वाले समय में इसे अन्य UPI ऐप्स पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है। शुरुआत में इस सुविधा के लिए इन प्रमुख बैंकों को इंटीग्रेट किया गया है: State Bank of India (SBI) HDFC Bank ICICI Bank Axis Bank IDFC FIRST Bank ध्यान रखें कि सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपका UPI अकाउंट संबंधित बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। UPI से NPS अकाउंट कैसे खोलें? BHIM UPI के जरिए NPS Tatkal का इस्तेमाल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें: अपने मोबाइल में BHIM UPI ऐप खोलें। Financial Services या Investment सेक्शन में जाएं। यहां NPS Tatkal विकल्प को चुनें। अपने UPI से लिंक बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें। बैंक द्वारा उपलब्ध KYC जानकारी को सिस्टम प्राप्त करेगा। अपना PAN नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। अब Nominee का नाम, उम्र और आपके साथ उसका संबंध दर्ज करें। अपनी निवेश रणनीति चुनें—Active Choice या Auto Choice। NPS अकाउंट में जमा की जाने वाली शुरुआती राशि दर्ज करें। अपना UPI PIN डालकर भुगतान पूरा करें। भुगतान सफल होने के बाद स्क्रीन पर Registration Successful का मैसेज दिखाई देगा। PRAN कैसे मिलेगा? NPS रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपका Permanent Retirement Account Number (PRAN) जनरेट किया जाएगा। PRAN की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। NPS Tatkal के फायदे UPI के जरिए आसान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज बैंक के KYC डेटा का इस्तेमाल अलग से कई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं अकाउंट खोलते समय ही शुरुआती योगदान जमा करने की सुविधा PRAN ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए प्राप्त किया जा सकता है

दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं और रिटायरमेंट के बाद के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए National Pension System (NPS) आपके लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। अब NPS अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले और आसान हो गई है। Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) ने ‘NPS Tatkal’ सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए UPI ऐप की मदद से नया NPS अकाउंट खोला जा सकता है और शुरुआती पेंशन योगदान भी जमा किया जा सकता है।

NPS Account – Open an NPS account instantly using the BHIM app; learn the easy process.

NPS Tatkal सुविधा क्या है?

NPS Tatkal एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत UPI के जरिए नया NPS अकाउंट खोला जा सकता है। अकाउंट खोलते समय शुरुआती राशि भी UPI से जमा की जा सकती है।

इस सुविधा में बैंक के पास पहले से उपलब्ध KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए अलग से कई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती।

फिलहाल BHIM UPI पर उपलब्ध

फिलहाल NPS Tatkal सुविधा BHIM UPI ऐप के जरिए शुरू की गई है। आने वाले समय में इसे अन्य UPI ऐप्स पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

शुरुआत में इस सुविधा के लिए इन प्रमुख बैंकों को इंटीग्रेट किया गया है:

State Bank of India (SBI)

HDFC Bank

ICICI Bank

Axis Bank

IDFC FIRST Bank

ध्यान रखें कि सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपका UPI अकाउंट संबंधित बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

UPI से NPS अकाउंट कैसे खोलें?

BHIM UPI के जरिए NPS Tatkal का इस्तेमाल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

अपने मोबाइल में BHIM UPI ऐप खोलें।

Financial Services या Investment सेक्शन में जाएं।

यहां NPS Tatkal विकल्प को चुनें।

अपने UPI से लिंक बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें।

बैंक द्वारा उपलब्ध KYC जानकारी को सिस्टम प्राप्त करेगा।

अपना PAN नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

अब Nominee का नाम, उम्र और आपके साथ उसका संबंध दर्ज करें।

अपनी निवेश रणनीति चुनें—Active Choice या Auto Choice।

NPS अकाउंट में जमा की जाने वाली शुरुआती राशि दर्ज करें।

अपना UPI PIN डालकर भुगतान पूरा करें।

भुगतान सफल होने के बाद स्क्रीन पर Registration Successful का मैसेज दिखाई देगा।

NPS Account – Open an NPS account instantly using the BHIM app; learn the easy process.

PRAN कैसे मिलेगा?

NPS रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपका Permanent Retirement Account Number (PRAN) जनरेट किया जाएगा। PRAN की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

NPS Tatkal के फायदे

UPI के जरिए आसान रजिस्ट्रेशन

प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज

बैंक के KYC डेटा का इस्तेमाल

अलग से कई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं

अकाउंट खोलते समय ही शुरुआती योगदान जमा करने की सुविधा

PRAN ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए प्राप्त किया जा सकता है