MRP Rules- MRP से ज्यादा पैसा ले ले दुकानदार, तो यहां करें शिकायत

 
MRP Rules- MRP से ज्यादा पैसा ले ले दुकानदार, तो यहां करें शिकायत दोस्तो अक्सर ये होता हैं कि जब कभी भी हम कुछ सामान बाजार से खरीदने जाते हैं, तो बिना MRP देखें ही भुगतान कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि MRP से सिर्फ ₹1 अधिक वसूलना भी दुकानदार के लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है? केरल के मलप्पुरम में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सुपरमार्केट को ग्राहक से ₹7 अधिक वसूलना महंगा पड़ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है पूरा मामला? यह मामला जून 2025 का है, जब मलप्पुरम निवासी एक व्यक्ति ने सुपरमार्केट से बच्चों के लिए नेक पिलो समेत कुल आठ सामान खरीदे थे। नेक पिलो के पैकेट पर MRP ₹162 लिखी थी, लेकिन दुकानदार ने बिल में इसके लिए ₹169 वसूले। बाद में ग्राहक ने देखा कि पैकेट पर मूल कीमत के ऊपर दूसरा प्राइस टैग लगाया गया था। ग्राहक ने सुपरमार्केट कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। सुपरमार्केट ने क्या सफाई दी? सुपरमार्केट ने स्वीकार किया कि कर्मचारी से प्राइस टैग लगाने में गलती हुई थी। उनका कहना था कि उसी कंपनी के दूसरे उत्पाद का MRP ₹179 था, जिसे ₹169 में बेचा जा रहा था। गलती से उसी उत्पाद का टैग नेक पिलो पर लगा दिया गया। सुपरमार्केट ने इसे जानबूझकर की गई गलती नहीं बताया और अतिरिक्त राशि लौटाने के साथ गिफ्ट वाउचर देने की पेशकश भी की। आयोग ने क्यों लगाया जुर्माना? 29 अक्टूबर को मलप्पुरम जिला उपभोक्ता आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के बयान और तस्वीरों की जांच की। आयोग ने पाया कि ग्राहक से निर्धारित MRP से अधिक कीमत वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार है। इस मामले में निर्माता कंपनी को जिम्मेदार नहीं माना गया। ग्राहक को कितना मिलेगा मुआवजा? आयोग ने सुपरमार्केट को निम्न भुगतान करने का आदेश दिया: ₹7: अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस करने के लिए। ₹10,000: ग्राहक को मुआवजे के रूप में। ₹10,000: मुकदमेबाजी के खर्च के रूप में। इस तरह ग्राहक को कुल ₹20,007 का भुगतान किया जाएगा। ग्राहकों के लिए जरूरी बात सामान खरीदते समय हमेशा पैकेट पर लिखी MRP और बिल में दर्ज कीमत की जांच करें। यदि दुकानदार निर्धारित MRP से अधिक पैसे वसूलता है, तो आप इसकी शिकायत उपभोक्ता आयोग में कर सकते हैं।

दोस्तो अक्सर ये होता हैं कि जब कभी भी हम कुछ सामान बाजार से खरीदने जाते हैं, तो बिना MRP देखें ही भुगतान कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि MRP से सिर्फ ₹1 अधिक वसूलना भी दुकानदार के लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है? केरल के मलप्पुरम में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सुपरमार्केट को ग्राहक से ₹7 अधिक वसूलना महंगा पड़ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला

क्या है पूरा मामला?

यह मामला जून 2025 का है, जब मलप्पुरम निवासी एक व्यक्ति ने सुपरमार्केट से बच्चों के लिए नेक पिलो समेत कुल आठ सामान खरीदे थे। नेक पिलो के पैकेट पर MRP ₹162 लिखी थी, लेकिन दुकानदार ने बिल में इसके लिए ₹169 वसूले।

MRP Rules- MRP से ज्यादा पैसा ले ले दुकानदार, तो यहां करें शिकायत

बाद में ग्राहक ने देखा कि पैकेट पर मूल कीमत के ऊपर दूसरा प्राइस टैग लगाया गया था। ग्राहक ने सुपरमार्केट कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

सुपरमार्केट ने क्या सफाई दी?

सुपरमार्केट ने स्वीकार किया कि कर्मचारी से प्राइस टैग लगाने में गलती हुई थी। उनका कहना था कि उसी कंपनी के दूसरे उत्पाद का MRP ₹179 था, जिसे ₹169 में बेचा जा रहा था। गलती से उसी उत्पाद का टैग नेक पिलो पर लगा दिया गया।

सुपरमार्केट ने इसे जानबूझकर की गई गलती नहीं बताया और अतिरिक्त राशि लौटाने के साथ गिफ्ट वाउचर देने की पेशकश भी की।

आयोग ने क्यों लगाया जुर्माना?

29 अक्टूबर को मलप्पुरम जिला उपभोक्ता आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के बयान और तस्वीरों की जांच की। आयोग ने पाया कि ग्राहक से निर्धारित MRP से अधिक कीमत वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार है। इस मामले में निर्माता कंपनी को जिम्मेदार नहीं माना गया।

MRP Rules- MRP से ज्यादा पैसा ले ले दुकानदार, तो यहां करें शिकायत

ग्राहक को कितना मिलेगा मुआवजा?

आयोग ने सुपरमार्केट को निम्न भुगतान करने का आदेश दिया:

₹7: अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस करने के लिए।

₹10,000: ग्राहक को मुआवजे के रूप में।

₹10,000: मुकदमेबाजी के खर्च के रूप में।

इस तरह ग्राहक को कुल ₹20,007 का भुगतान किया जाएगा।

ग्राहकों के लिए जरूरी बात

सामान खरीदते समय हमेशा पैकेट पर लिखी MRP और बिल में दर्ज कीमत की जांच करें। यदि दुकानदार निर्धारित MRP से अधिक पैसे वसूलता है, तो आप इसकी शिकायत उपभोक्ता आयोग में कर सकते हैं।