Maiya Samman Yojana- क्या हैं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, क्या आपका नाम हैं लिस्ट में
दोस्तो भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उदेश्य इन लोगो की मदद करना और सेवा करना हैं, ऐसी ही एक योजना झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) हैं, जो महिलाओं कि मदद के लिए हैं, जिसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में चलाए गए व्यापक भौतिक और डेटा सत्यापन अभियान के बाद करीब 6.38 लाख अपात्र और फर्जी लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए गए हैं। आप अपना नाम कैसे लिस्ट में देख सकते हैं, आइए जानें-

अगर आप झारखंड की स्थायी निवासी हैं और इस योजना की पात्रता पूरी करती हैं, तो ऑनलाइन अपना Beneficiary Status जरूर चेक कर लें।
ऐसे चेक करें मंईयां सम्मान योजना में अपना नाम
ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर जाएं।
होम पेज पर Application Status या View Maiyan Samman Status विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आवेदन नंबर, रजिस्टर्ड पहचान संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
सुरक्षा कोड भरकर जानकारी सबमिट करें।
अगर स्टेटस में Approved या Active दिखाई देता है, तो आपका आवेदन वर्तमान में सक्रिय है।
किन कारणों से हटाए जा रहे हैं नाम?
उम्र सीमा से बाहर होना: योजना की पात्रता आयु सीमा पूरी नहीं करने वाले या निर्धारित आयु सीमा से अधिक उम्र वाले आवेदकों के नाम हटाए जा सकते हैं।
बैंक और DBT से जुड़ी समस्या: पहचान संबंधी जानकारी और बैंक खाते की डिटेल में गड़बड़ी या DBT सक्रिय नहीं होने पर भुगतान प्रभावित हो सकता है।
e-KYC या बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा न करना: समय पर जरूरी डिजिटल e-KYC या बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन पर कार्रवाई हो सकती है।
आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी: महिला या परिवार के किसी सदस्य के आयकरदाता अथवा सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति में पात्रता प्रभावित हो सकती है।
दूसरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ: यदि लाभार्थी पहले से किसी अन्य राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जैसे विधवा या वृद्धावस्था पेंशन, का लाभ ले रही है तो नाम हटाया जा सकता है।
डुप्लीकेट या फर्जी आवेदन: एक से अधिक आवेदन, गलत दस्तावेज, फर्जी जानकारी या लाभार्थी की मृत्यु जैसी स्थिति में नाम सूची से हटाया जा सकता है।

नाम हट गया है तो क्या करें?
अगर आप योजना की सभी पात्रताएं पूरी करती हैं, लेकिन गलती से आपका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर जाकर शिकायत या सत्यापन करा सकती हैं। इसके अलावा संबंधित अंचल अधिकारी (Circle Officer) या ब्लॉक कार्यालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) से संपर्क किया जा सकता है।
अपने साथ ये मूल दस्तावेज जरूर रखें:
पहचान पत्र
बैंक पासबुक
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
योजना से संबंधित आवेदन/पंजीकरण की जानकारी
दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन और आवेदन में जरूरी सुधार कराने के बाद पात्र लाभार्थी का आवेदन फिर से प्रक्रिया में लिया जा सकता है।
