LPG Price Today: इस शहर में बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत, जानिए कितना का आया अंतर
दोस्तो पूरे देश की नजरें घरेलू सिलेंडर की कीमतों पर टीकी हुई होती हैं, 11 नवंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। तेल कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में घरेलू LPG उपभोक्ताओं को न तो कीमतों में कटौती का फायदा मिला है और न ही महंगाई का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा है।

LPG Cylinder Price Today: घरेलू सिलेंडर के ताजा रेट
देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं। स्थानीय टैक्स, परिवहन और वितरण लागत के कारण इन दरों में अंतर देखने को मिलता है।
- दिल्ली: ₹942
- मुंबई: ₹941.50
- कोलकाता: ₹968
- पटना: ₹1,031.50
- लखनऊ: ₹979.50
- जयपुर: ₹945.50
- चंडीगढ़: ₹951.50
- बेंगलुरु: ₹944.50
- नोएडा: ₹939.50
पटना में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा है, जबकि नोएडा में इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम है।
Commercial LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर के रेट
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 नवंबर को ₹10 की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹2,820 हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों के लिए ये कीमतें महत्वपूर्ण हैं।

प्रमुख शहरों में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के रेट:
- दिल्ली: ₹2,820
- मुंबई: ₹2,774.50
- कोलकाता: ₹2,964
- पटना: ₹3,110.50
- लखनऊ: ₹2,932.50
- जयपुर: ₹2,839
- चंडीगढ़: ₹2,820
- बेंगलुरु: ₹2,774
- नोएडा: ₹2,757.50
दिल्ली में 5 किलो छोटे LPG सिलेंडर की कीमत ₹349.50 है।
हर महीने क्यों बदलते हैं गैस सिलेंडर के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को ध्यान में रखा जाता है।
भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी या रुपये की कमजोरी से आयात महंगा हो सकता है, जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ता है।
