LPG Price Hike- घरेलू गैस हुई महंगी, आम आदमी पर बढ़ा बोझ
दोस्तो महीने के पहले ही दिन आम आदमी के लिए बुरी खबर आई हैं, 1 अक्टूबर से देश के अलग-अलग शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग शहरों में यह बढ़ोतरी करीब ₹60 से ₹71.50 तक हुई है।

दिल्ली में ₹62.50 की बढ़ोतरी
दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। इससे पहले सितंबर में इसकी कीमत ₹2,747.50 थी।
इन शहरों में भी बढ़े दाम
पटना: ₹71.50 की बढ़ोतरी के बाद कीमत ₹3,100.50
चेन्नई: ₹66.50 बढ़कर ₹2,983
मुंबई: ₹63 बढ़कर ₹2,764
लखनऊ: ₹62.50 बढ़कर ₹2,932.50
लेह: ₹64.50 बढ़कर ₹3,450
कन्याकुमारी: कीमत बढ़कर ₹3,046
तवांग: कीमत बढ़कर ₹3,073.50
इनमें पटना में सबसे ज्यादा ₹71.50 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि लेह में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा ₹3,450 का हो गया है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं
कमर्शियल LPG के विपरीत, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को अक्टूबर की शुरुआत में इस मोर्चे पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के मौजूदा दाम:
दिल्ली: ₹942
मुंबई: ₹941.50
चेन्नई: ₹957.50
पटना: ₹1,031.50
लखनऊ: ₹979.50
लेह: ₹1,179
LPG की कीमत कैसे तय होती है?
LPG की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG के दाम और विदेशी मुद्रा विनिमय दर का असर पड़ता है। तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले महीने के औसत बेंचमार्क और विदेशी मुद्रा दरों को ध्यान में रखकर कीमतों में बदलाव करती हैं।
