LPG Cylinder Rates- आपके शहर में कितने का मिल रहा हैं, 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, आइए जानें
दोस्तो LPG सिलेंडर हर घर की जरूरत बन गया हैं, जिनकी कीमतें दिन रात बदलती रहती है, ऐसे में उपभोक्ता सिलेंडर बुक करने से पहले उसकी ताजा कीमत जानना चाहते हैं। अगर आप 19 नवंबर 2026 को घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक कराने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के नए रेट जरूर चेक कर लें। नवंबर महीने में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं ताजा भाव

घरेलू LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें
नवंबर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत इस प्रकार है:
दिल्ली: ₹939.50
नोएडा: ₹939.50
मुंबई: ₹941.50
कोलकाता: ₹968
पटना: ₹1,031.50
बेंगलुरु: ₹944.50
भुवनेश्वर: ₹968
वाराणसी: ₹979.50
लखनऊ: ₹979.50
कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹2,820
नोएडा: ₹2,757.50
मुंबई: ₹2,774.50
कोलकाता: ₹2,964
पटना: ₹3,110.50
बेंगलुरु: ₹2,774
भुवनेश्वर: ₹3,004
वाराणसी: ₹2,942
लखनऊ: ₹2,932.50
नवंबर में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹10, मुंबई में ₹10.50, कोलकाता में ₹17 और चेन्नई में ₹11.50 महंगा हुआ है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आखिरी बार कब बढ़े थे?
इस साल 7 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 7 जून को तेल कंपनियों ने फिर से ₹29 की वृद्धि की थी। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹942 हो गई थी।
इसके बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नवंबर महीने में भी उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही सिलेंडर मिल रहा है।
