LPG Cylinder Prices: घरेलू और कमर्शियल किस गैस सिलेंडर की कितनी हैं कीमत, जानिए पूरी लिस्ट
दोस्तो नवरात्री शुरु होने के साथ देश में त्योहारी सीजन शुरु हो जाएगा, लेकिन इससे ठीक पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में अलग बदलाव हुआ है।

आम परिवारों के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ?
दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी के सिलेंडरों के नए रेट इस प्रकार हैं:
19 किलो कमर्शियल सिलेंडर: ₹2,747.50 से बढ़कर ₹2,810.00
19 किलो XtraTeJ सिलेंडर: ₹2,770.00 से बढ़कर ₹2,832.50
19 किलो Nano Cut सिलेंडर: ₹2,924.50 से बढ़कर ₹2,982.50
47.5 किलो बड़ा सिलेंडर: ₹6,864.50 से बढ़कर ₹7,021.00
47.5 किलो Extra Speed: ₹6,920.50 से बढ़कर ₹7,077.00
छोटे कमर्शियल और FTL सिलेंडर के नए रेट
छोटे कमर्शियल सिलेंडर और FTL रिफिल की कीमतों में भी बदलाव किया गया है।
5 किलो FTL नया कनेक्शन: ₹1,885 से बढ़कर ₹1,900.50
5 किलो FTL रिफिल: ₹764 से बढ़कर ₹779.50
2 किलो FTL नया कनेक्शन: ₹1,027 से बढ़कर ₹1,033
2 किलो FTL रिफिल: ₹319 से बढ़कर ₹325
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
आम परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 1 अक्टूबर से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

मौजूदा बताए गए रेट:
14.2 किलो सामान्य घरेलू सिलेंडर: ₹942
5 किलो सामान्य घरेलू सिलेंडर: ₹349.50
10 किलो Composite Cylinder: ₹673
5 किलो Composite Cylinder: ₹349.50
होटल और रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य छोटे-बड़े कारोबारों पर पड़ सकता है। त्योहारों के दौरान इन कारोबारों में गैस की खपत बढ़ने के कारण बढ़ी हुई कीमत से संचालन लागत भी बढ़ सकती है।
वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ने से आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली है। यानी त्योहारी सीजन में घरेलू रसोई गैस के कारण परिवारों का बजट अतिरिक्त प्रभावित नहीं होगा।
