LPG Cylinder Price- क्या गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ हैं कोई बदलाव, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो अक्टूबर की शुरुआत ही जेब ढीली करने से हुई हैं, क्योंकिं तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। 3 अक्टूबर को LPG की कीमतें 2 अक्टूबर के मुकाबले स्थिर बनी हुई हैं। महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सिलेंडर ₹2,810 में मिल रहा है, जबकि सितंबर में इसकी कीमत ₹2,747.50 थी।
वहीं, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 बनी हुई है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्या है कीमत?
प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है:
मुंबई: ₹2,764.50 प्रति 19 किलो सिलेंडर
कोलकाता: ₹2,954 प्रति 19 किलो सिलेंडर
चेन्नई: ₹2,983 प्रति 19 किलो सिलेंडर
बेंगलुरु: ₹2,898 प्रति 19 किलो सिलेंडर
लखनऊ: ₹2,932.50 प्रति 19 किलो सिलेंडर
पटना: ₹3,100.50 प्रति 19 किलो सिलेंडर
घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें तो:
मुंबई: ₹941.50
कोलकाता: ₹968
चेन्नई: ₹957.50
प्रमुख शहरों में LPG की मौजूदा कीमतें
दिल्ली: घरेलू ₹942 | कमर्शियल ₹2,810
मुंबई: घरेलू ₹941.50 | कमर्शियल ₹2,764.50
कोलकाता: घरेलू ₹968 | कमर्शियल ₹2,954
बेंगलुरु: घरेलू ₹944.50 | कमर्शियल ₹2,898
हैदराबाद: घरेलू ₹994 | कमर्शियल ₹3,058.50
चेन्नई: घरेलू ₹957.50 | कमर्शियल ₹2,983
कटक: घरेलू ₹968 | कमर्शियल ₹2,947.50
कोयंबटूर: घरेलू ₹959 | कमर्शियल ₹3,002.50
रांची: घरेलू ₹1,010.50 | कमर्शियल ₹2,988

हर महीने की शुरुआत में होती है कीमतों की समीक्षा
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अक्टूबर की शुरुआत में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत को फिलहाल स्थिर रखा गया है।
इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है, क्योंकि वहां मुख्य रूप से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।
