LPG Cylinder Price- क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के प्राइस, भरवाने से पहले देखें कीमत
दोस्तो नवंबर शुरु होते ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है, सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है, अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट
18 नवंबर 2026 को जारी कीमतों के अनुसार, प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली: घरेलू ₹939.50, कमर्शियल ₹2,820
नोएडा: घरेलू ₹939.50, कमर्शियल ₹2,757.50
मुंबई: घरेलू ₹941.50, कमर्शियल ₹2,774.50
कोलकाता: घरेलू ₹968, कमर्शियल ₹2,964
पटना: घरेलू ₹1,031.50, कमर्शियल ₹3,110.50
बेंगलुरु: घरेलू ₹944.50, कमर्शियल ₹2,774
भुवनेश्वर: घरेलू ₹968, कमर्शियल ₹3,004
वाराणसी: घरेलू ₹979.50, कमर्शियल ₹2,942
लखनऊ: घरेलू ₹979.50, कमर्शियल ₹2,932.50
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत जारी
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें जून से स्थिर बनी हुई हैं। इससे आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली हुई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है।
वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ रही है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की बढ़ी चिंता
पिछले तीन महीनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई की दुकानों और कैटरिंग व्यवसाय में बड़े पैमाने पर होता है।
गैस की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत बढ़ रही है और उनका मुनाफा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कई कारोबारियों के सामने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने या अपने मुनाफे में कटौती करने का विकल्प रह जाता है।
