LPG Cylinder Price- शादियों के सीजन में बढ़ गए गैस के दाम, चेक करें नई रेट
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि गैस सिलेंडर आज के दौर में कितना जरूरी हो गया हैं, लेकिन इसकी बढ़ती और गठती कीमतें आम आदमी के महीने के बजट पर असर करती हैं, खासकर शादी-ब्याह के इस मौसम में, जब खाना पकाने वाली गैस की खपत अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की खबर है, क्योंकि 14.2 kg वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल (व्यावसायिक) LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं, आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल-

आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
23 नवंबर को 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को अपने-अपने शहरों में पहले से लागू दरों पर ही भुगतान करना होगा।
प्रमुख शहरों में घरेलू LPG की नवीनतम कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹942
मुंबई: ₹941.50
कोलकाता: ₹968
चेन्नई: ₹957.50
आज कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
घरेलू LPG के विपरीत, 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इन सिलेंडरों का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटलों, रेस्तरां, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।
कीमतों में इस बदलाव के बाद, कई शहरों में कमर्शियल LPG की दरें काफी बढ़ गई हैं। इस बढ़ोतरी से खाद्य व्यवसायों की परिचालन लागत (ऑपरेटिंग कॉस्ट) प्रभावित हो सकती है और इसका असर अप्रत्यक्ष रूप से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। LPG सिलेंडर की कीमत: शहर के अनुसार दरें

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कब होता है?
तेल विपणन कंपनियाँ (ऑयल मार्केटिंग कंपनियाँ) आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और उनमें बदलाव करती हैं। बाज़ार की स्थितियों के आधार पर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के लिए नई दरें घोषित की जाती हैं।
