Lok Adalat- फिर से लगेगी 12 दिसंबर लोक अदालत, निपटा लें अपने चालान और विवाद
दोस्तो कानूनी पछड़े में पड़ना बहुत ही मुश्किल का काम हैं, बार-बार कोर्ट के चक्कर लगाने से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। दिसंबर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जहां कई तरह के मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकेगा। इससे लोगों को लंबे कानूनी विवादों से राहत पाने का मौका मिलेगा।आइए जानते हैं कि नेशनल लोक अदालत कब और कहां आयोजित होगी -

नेशनल लोक अदालत कब और कहां लगेगी?
हरियाणा के फरीदाबाद में आगामी शनिवार, 12 दिसंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में होगा। यहां लंबित मामलों से जुड़े पक्षकार आपसी सहमति के आधार पर विवाद सुलझा सकेंगे।
किन मामलों का होगा निपटारा?
लोक अदालत में केवल उन्हीं मामलों को लिया जाता है, जिनका कानूनी रूप से समझौते के आधार पर समाधान संभव है। इस बार लोक अदालत में निम्नलिखित मामलों के निपटारे का अवसर मिलेगा:
ट्रैफिक चालान: लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा।
पारिवारिक विवाद: वैवाहिक और परिवार से जुड़े मामले।
मोटर दुर्घटना मुआवजा: सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मुआवजे के मामले।
सिविल विवाद: समझौते के योग्य दीवानी मामले।
आपराधिक मामले: केवल समझौता योग्य आपराधिक मामले।
अन्य छोटे मामले: ऐसे विवाद जिनका निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकता है।

क्या सभी मामलों का होगा निपटारा?
नहीं, लोक अदालत में हर तरह के मामले नहीं सुने जाते। केवल ऐसे मामलों पर विचार किया जाता है, जिनमें कानून के तहत समझौता संभव हो। इसके अलावा, समझौते के लिए संबंधित दोनों पक्षों की सहमति जरूरी होती है।
लोक अदालत में जाने के क्या हैं फायदे?
नेशनल लोक अदालत उन लोगों के लिए अच्छा अवसर है, जिनके मामले लंबे समय से अदालत में लंबित हैं। इसके माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जा सकता है और बार-बार अदालत जाने की परेशानी से बचा जा सकता है।
लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी और पात्र मामलों के विवरण के लिए फरीदाबाद जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
