India Post Rules: क्या ट्रैंकिंग करने पर पार्सल 'Delivered' बता रहा हैं, लेकिन पुहंचा नहीं, तो ऐसे करें शिकायत

 
India Post Rules: If tracking shows the parcel as 'Delivered' but it hasn't arrived, here is how to file a complaint.

दोस्तो वर्षों से भारत में राखी, जरूरी दस्तावेज या कोई महत्वपूर्ण पार्सल भेजने के लिए सबसे विश्वसनिय साधन इंडिया पोस्ट को माना जाता हैं, लेकिन कई बार ट्रैकिंग स्टेटस में ‘Delivered’ दिखने लगता है, जबकि पार्सल वास्तव में प्राप्तकर्ता तक नहीं पहुंचा होता। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान स्टेप्स की मदद से शिकायत कर सकते है-

India Post Rules: If tracking shows the parcel as 'Delivered' but it hasn't arrived, here is how to file a complaint.

‘Delivered’ स्टेटस गलत क्यों दिख सकता है?

ट्रैकिंग में गलत डिलीवरी स्टेटस दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं:

डिलीवरी एजेंट द्वारा जल्दबाजी में पार्सल को ‘Delivered’ मार्क कर दिया गया हो।

तकनीकी समस्या के कारण ट्रैकिंग सिस्टम में गलत अपडेट हो गया हो।

पार्सल स्थानीय डाकघर में सुरक्षित रखा गया हो।

किसी पड़ोसी, परिवार के सदस्य या अधिकृत व्यक्ति को पार्सल सौंपा गया हो।

कभी-कभी ऑनलाइन स्टेटस अपडेट और वास्तविक डिलीवरी के बीच कुछ समय का अंतर भी हो सकता है।

सबसे पहले क्या करें?

अगर ट्रैकिंग में ‘Delivered’ दिख रहा है, लेकिन पार्सल नहीं मिला है, तो सबसे पहले अपने क्षेत्र के संबंधित पोस्ट ऑफिस से संपर्क करें।

अपना Tracking ID, बुकिंग रसीद और डिलीवरी की तारीख साथ रखें। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी से पार्सल की वास्तविक डिलीवरी और उसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति की जानकारी के बारे में पूछें।

India Post में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

अगर स्थानीय डाकघर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो India Post की आधिकारिक शिकायत व्यवस्था के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

India Post Rules: If tracking shows the parcel as 'Delivered' but it hasn't arrived, here is how to file a complaint.

शिकायत करते समय सामान्य तौर पर ये जानकारी उपयोगी रहती है:

पार्सल का Tracking Number

बुकिंग की तारीख

भेजने वाले और प्राप्तकर्ता की जानकारी

संबंधित डाकघर का विवरण

ट्रैकिंग में दिख रहा ‘Delivered’ स्टेटस

पार्सल प्राप्त न होने की पूरी जानकारी

शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाले Complaint Number को सुरक्षित रखें, क्योंकि इससे शिकायत की स्थिति आगे ट्रैक करने में मदद मिल सकती है।

हेल्पलाइन से भी ले सकते हैं मदद

India Post की ग्राहक सहायता हेल्पलाइन 1800-266-6868 पर संपर्क करके भी अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है। कॉल करते समय Tracking ID और बुकिंग से जुड़ी जानकारी अपने पास रखें।

शिकायत के बाद क्या होगा?

शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग मामले की जांच कर सकता है। यदि जांच में यह साबित होता है कि विभागीय गलती या लापरवाही के कारण आपका मूल्यवान पार्सल या दस्तावेज खोया है, तो India Post के निर्धारित नियमों के अनुसार मुआवजे का दावा किया जा सकता है।

मुआवजे के नियम इस बात पर भी निर्भर कर सकते हैं कि वस्तु किस प्रकार की डाक सेवा के माध्यम से भेजी गई थी, जैसे Registered Post या Speed Post