Gold Price Today- सोना के दाम में आई गिरावट, देखिए लेटेस्ट रेट्स
देश में दिवाली के मौके पर सोना बहुत ही ज्यादा खरीदा जाता हैं, ऐसे में दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को सर्राफा बाजार फिर से खुल गया है। इससे पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ₹1,38,419 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,38,485 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वहीं, घरेलू बाजार में अलग-अलग स्रोतों के अनुसार सोने के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें।

आज सोने की कीमतों में क्या है बदलाव?
बुलियन मार्केट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,850 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 3,910 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सभी टैक्स सहित सोने की कीमत घटकर ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम रह गई है।
सोने की अलग-अलग शुद्धता के भाव इस प्रकार हैं:
24 कैरेट सोना: ₹1,39,030 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,27,450 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,04,310 प्रति 10 ग्राम
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,39,030
22 कैरेट: ₹1,27,450
18 कैरेट: ₹1,04,310
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,38,880
22 कैरेट: ₹1,27,300
18 कैरेट: ₹1,04,160
पटना
24 कैरेट: ₹1,38,930
22 कैरेट: ₹1,27,350
18 कैरेट: ₹1,04,210
लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, मिर्जापुर, झांसी और मथुरा
24 कैरेट: ₹1,39,030
22 कैरेट: ₹1,27,450
18 कैरेट: ₹1,04,310
सभी कीमतें प्रति 10 ग्राम हैं। वास्तविक खरीद मूल्य में GST, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ सकते हैं।

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में भारी गिरावट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में एक ही दिन में ₹3,200 की गिरावट आई।
शुक्रवार को सोने का भाव ₹1,45,200 प्रति 10 ग्राम था।
शनिवार को यह गिरकर ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम रह गया।
यह दिसंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर बताया गया।
इससे पहले 26 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,42,300 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली से सोने पर दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 145.84 डॉलर यानी लगभग 4 प्रतिशत गिरकर 3,875.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
यह अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर बताया गया है।
