Gold Price in Jaipur- क्या दिवाली बाद घटा सोने का भाव, जानिए लेटेस्ट रेट्स
दोस्तो दिवाली के दौरान लगातार सोने के भावों में उतार चढ़ाव हुआ हैं, आज बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में आई इस कमी के बाद निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार के अगले रुझान पर टिकी हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट सोने की कीमतों के बारे में-

MCX पर सोने की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.57% यानी 795 रुपये गिरकर 1,39,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 1,40,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
- MCX Gold Price: ₹1,39,730 प्रति 10 ग्राम
- पिछला बंद भाव: ₹1,40,525 प्रति 10 ग्राम
- गिरावट: ₹795 यानी 0.57%
- अंतरराष्ट्रीय बाजार: $3,990.70 प्रति औंस
- दिल्ली सर्राफा बाजार: ₹1,45,600 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित)
24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव
सोने की विभिन्न शुद्धताओं के लिए प्रति 10 ग्राम कीमतें इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,42,130
- 22 कैरेट सोना: ₹1,30,300
- 18 कैरेट सोना: ₹1,06,640
प्रमुख शहरों में Gold Rate Today
दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, कानपुर और अयोध्या:
- 24 कैरेट: ₹1,42,130
- 22 कैरेट: ₹1,30,300
- 18 कैरेट: ₹1,06,640
मुंबई और कोलकाता:
- 24 कैरेट: ₹1,41,980
- 22 कैरेट: ₹1,30,150
- 18 कैरेट: ₹1,06,490

चेन्नई:
- 24 कैरेट: ₹1,41,980
- 22 कैरेट: ₹1,30,150
- 18 कैरेट: ₹1,06,500
पटना:
- 24 कैरेट: ₹1,42,030
- 22 कैरेट: ₹1,30,200
- 18 कैरेट: ₹1,06,540
सोने की कीमतें शहर, स्थानीय टैक्स और ज्वेलरी खरीदने पर लागू मेकिंग चार्ज के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। आभूषण खरीदने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में भाव की पुष्टि जरूर करें।
