Gold in Home- आम इंसान कितना सोना रख सकता हैं घर में, जानिए पुरुष और महिलाओं के लिए लिमिट

 
Gold in Home- आम इंसान कितना सोना रख सकता हैं घर में, जानिए पुरुष और महिलाओं के लिए लिमिट दोस्तो प्राचीन काल से ही भारतीयों के बीच सोने में निवेश करना सबसे भरोसेमंद विकल्प में से एक हैं, लोग शादियों, त्योहारों और पारिवारिक मौकों के लिए सोने के गहने खरीदने के अलावा, कई लोग इसे लंबे समय के निवेश के तौर पर भी खरीदते हैं। लेकिन आम सवाल यह होता है कि कोई व्यक्ति कानूनी तौर पर अपने घर में कितना सोना रख सकता है,  आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स बिना खरीद दस्तावेजों के आप कितना सोना रख सकते हैं? CBDT के नियमों के अनुसार, सोने के गहनों और आभूषणों के लिए निम्नलिखित सीमाएं तय की गई हैं: विवाहित महिलाएं: 500 ग्राम तक सोने के गहने। अविवाहित महिलाएं: 250 ग्राम तक सोने के गहने। पुरुष: 100 ग्राम तक सोने के गहने (चाहे वे विवाहित हों या अविवाहित)। ये सीमाएं तब काम आती हैं जब यह तय करना हो कि आयकर विभाग की तलाशी के दौरान गहनों को जब्त किया जाए या नहीं। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति कानूनी तौर पर इससे ज्यादा सोना नहीं रख सकता। आयकर विभाग सोना कब जब्त कर सकता है? तय सीमा के भीतर सोना होने का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में आप सुरक्षित रहेंगे। आयकर विभाग सोने के स्रोत की जांच कर सकता है, खासकर तब जब सोने की मात्रा या परिस्थितियां कोई सवाल खड़ा करती हों। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए, लोगों को निम्नलिखित दस्तावेज सुरक्षित रखने चाहिए:  सोने के गहनों के खरीद बिल और इनवॉइस। ऐसे दस्तावेज जो साबित करें कि सोना परिवार के सदस्यों से विरासत में मिला है। शादियों या अन्य मौकों पर मिले उपहारों का रिकॉर्ड। आयकर रिटर्न (Income Tax Returns) और घोषित आय या बचत के सबूत। सही दस्तावेज होने से यह साबित करने में मदद मिलती है कि सोना कानूनी रूप से आपका है और यह कहाँ से आया है। नकद में सोना खरीदने के नियम सोने के लेन-देन में नकद भुगतान को लेकर भी कुछ खास पाबंदियां हैं। आयकर अधिनियम की धारा 269ST के तहत, कोई भी व्यक्ति एक दिन में एक ही व्यक्ति से, या किसी एक कार्यक्रम या अवसर से जुड़े लेन-देन के लिए, कुल मिलाकर 2 लाख रुपये या उससे अधिक की नकद राशि नहीं ले सकता है।

दोस्तो प्राचीन काल से ही भारतीयों के बीच सोने में निवेश करना सबसे भरोसेमंद विकल्प में से एक हैं, लोग शादियों, त्योहारों और पारिवारिक मौकों के लिए सोने के गहने खरीदने के अलावा, कई लोग इसे लंबे समय के निवेश के तौर पर भी खरीदते हैं। लेकिन आम सवाल यह होता है कि कोई व्यक्ति कानूनी तौर पर अपने घर में कितना सोना रख सकता है,  आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

Gold in Home- आम इंसान कितना सोना रख सकता हैं घर में, जानिए पुरुष और महिलाओं के लिए लिमिट

बिना खरीद दस्तावेजों के आप कितना सोना रख सकते हैं?

CBDT के नियमों के अनुसार, सोने के गहनों और आभूषणों के लिए निम्नलिखित सीमाएं तय की गई हैं:

विवाहित महिलाएं: 500 ग्राम तक सोने के गहने।

अविवाहित महिलाएं: 250 ग्राम तक सोने के गहने।

पुरुष: 100 ग्राम तक सोने के गहने (चाहे वे विवाहित हों या अविवाहित)।

ये सीमाएं तब काम आती हैं जब यह तय करना हो कि आयकर विभाग की तलाशी के दौरान गहनों को जब्त किया जाए या नहीं। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति कानूनी तौर पर इससे ज्यादा सोना नहीं रख सकता।

आयकर विभाग सोना कब जब्त कर सकता है?

तय सीमा के भीतर सोना होने का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में आप सुरक्षित रहेंगे। आयकर विभाग सोने के स्रोत की जांच कर सकता है, खासकर तब जब सोने की मात्रा या परिस्थितियां कोई सवाल खड़ा करती हों।

किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए, लोगों को निम्नलिखित दस्तावेज सुरक्षित रखने चाहिए:

Gold in Home- आम इंसान कितना सोना रख सकता हैं घर में, जानिए पुरुष और महिलाओं के लिए लिमिट

सोने के गहनों के खरीद बिल और इनवॉइस।

ऐसे दस्तावेज जो साबित करें कि सोना परिवार के सदस्यों से विरासत में मिला है।

शादियों या अन्य मौकों पर मिले उपहारों का रिकॉर्ड।

आयकर रिटर्न (Income Tax Returns) और घोषित आय या बचत के सबूत।

सही दस्तावेज होने से यह साबित करने में मदद मिलती है कि सोना कानूनी रूप से आपका है और यह कहाँ से आया है।

नकद में सोना खरीदने के नियम

सोने के लेन-देन में नकद भुगतान को लेकर भी कुछ खास पाबंदियां हैं। आयकर अधिनियम की धारा 269ST के तहत, कोई भी व्यक्ति एक दिन में एक ही व्यक्ति से, या किसी एक कार्यक्रम या अवसर से जुड़े लेन-देन के लिए, कुल मिलाकर 2 लाख रुपये या उससे अधिक की नकद राशि नहीं ले सकता है।

Tags