Gold and Silver Price Today-सोना और चांदी फिर हुए महंगे, जानिए आज का ताजा भाव

 
Gold and Silver Price Today-सोना और चांदी फिर हुए महंगे, जानिए आज का ताजा भाव दोस्तो बात करें तीन दिनों की तो लगातार सोना और चांदी के भाव बढ़ते जा रहे हैं, कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित रखने की कोशिशों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है। डॉलर में साप्ताहिक कमजोरी के कारण अन्य मुद्राओं में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए डॉलर में कीमत वाली कमोडिटीज अपेक्षाकृत सस्ती हो जाती हैं, आइए जानते हैं आज सोने क्या हैं सोने के भाव सोना-चांदी हुआ महंगा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दोनों कीमती धातुओं में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। सितंबर 2026 सिल्वर फ्यूचर्स: ₹2,986 की बढ़त के साथ ₹2,46,229 प्रति किलोग्राम पिछला बंद भाव: ₹2,43,243 प्रति किलोग्राम अक्टूबर 2026 गोल्ड फ्यूचर्स: ₹1,205 की तेजी के साथ ₹1,60,630 प्रति 10 ग्राम पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी करीब ₹14,000 प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। इसी अवधि में सोने के भाव में लगभग ₹6,500 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के अनुसार: 24 कैरेट सोना: ₹1,60,480 प्रति 10 ग्राम, ₹1,210 की बढ़त 22 कैरेट सोना: ₹1,47,100 प्रति 10 ग्राम, ₹1,100 की तेजी 18 कैरेट सोना: ₹1,20,360 प्रति 10 ग्राम, ₹900 की बढ़त चांदी: ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम, ₹5,000 की तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब $4,514.23 प्रति औंस पर स्थिर रहा। इससे पहले यह जून की शुरुआत के बाद के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। इस सप्ताह सोने में करीब 3.2% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स करीब $4,571.20 प्रति औंस पर स्थिर रहे। स्पॉट सिल्वर भी लगभग $68.03 प्रति औंस पर सपाट कारोबार करता नजर आया। निवेशकों के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक MCX गोल्ड में ₹1,58,000 से ₹1,56,650 का क्षेत्र सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है, जबकि ₹1,60,600 से ₹1,61,800 के स्तर रेजिस्टेंस हो सकते हैं। चांदी में ₹2,41,000 से ₹2,38,800 का क्षेत्र सपोर्ट और ₹2,46,600 से ₹2,50,000 का क्षेत्र रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

दोस्तो बात करें तीन दिनों की तो लगातार सोना और चांदी के भाव बढ़ते जा रहे हैं, कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित रखने की कोशिशों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है। डॉलर में साप्ताहिक कमजोरी के कारण अन्य मुद्राओं में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए डॉलर में कीमत वाली कमोडिटीज अपेक्षाकृत सस्ती हो जाती हैं, आइए जानते हैं आज सोने क्या हैं सोने के भाव

Gold and Silver Prices Today – Gold and silver have become costlier again; check today's latest rates.

सोना-चांदी हुआ महंगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दोनों कीमती धातुओं में जोरदार बढ़त दर्ज की गई।

सितंबर 2026 सिल्वर फ्यूचर्स: ₹2,986 की बढ़त के साथ ₹2,46,229 प्रति किलोग्राम

पिछला बंद भाव: ₹2,43,243 प्रति किलोग्राम

अक्टूबर 2026 गोल्ड फ्यूचर्स: ₹1,205 की तेजी के साथ ₹1,60,630 प्रति 10 ग्राम

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी करीब ₹14,000 प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

इसी अवधि में सोने के भाव में लगभग ₹6,500 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के अनुसार:

24 कैरेट सोना: ₹1,60,480 प्रति 10 ग्राम, ₹1,210 की बढ़त

22 कैरेट सोना: ₹1,47,100 प्रति 10 ग्राम, ₹1,100 की तेजी

18 कैरेट सोना: ₹1,20,360 प्रति 10 ग्राम, ₹900 की बढ़त

चांदी: ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम, ₹5,000 की तेजी

Gold and Silver Prices Today – Gold and silver have become costlier again; check today's latest rates.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब $4,514.23 प्रति औंस पर स्थिर रहा। इससे पहले यह जून की शुरुआत के बाद के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। इस सप्ताह सोने में करीब 3.2% की तेजी दर्ज की गई।

वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स करीब $4,571.20 प्रति औंस पर स्थिर रहे। स्पॉट सिल्वर भी लगभग $68.03 प्रति औंस पर सपाट कारोबार करता नजर आया।

निवेशकों के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक MCX गोल्ड में ₹1,58,000 से ₹1,56,650 का क्षेत्र सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है, जबकि ₹1,60,600 से ₹1,61,800 के स्तर रेजिस्टेंस हो सकते हैं।

चांदी में ₹2,41,000 से ₹2,38,800 का क्षेत्र सपोर्ट और ₹2,46,600 से ₹2,50,000 का क्षेत्र रेजिस्टेंस माना जा रहा है।