Gold and Silver Price- सोना फिर पहुंचा 1.50 लाख के पार, चांदी में भी दिखी तेजी
दोस्तो देश में त्योहारी सीजन और शादियों का सीजन आते ही सोने चांदी की कीमतें बढ़ने लग जाती हैं, ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा महंगा साबित हुआ है। घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सोने की कीमत में ₹150 की बढ़त
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 28 सितंबर को सोने की कीमत में ₹150 यानी करीब 0.10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस बढ़त के बाद सोना ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शहरों के अनुसार 24 कैरेट सोने के प्रमुख भाव इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम
नोएडा: ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम: ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,50,960 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,50,760 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम
पटना: ₹1,50,890 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ: ₹1,50,960 प्रति 10 ग्राम
वाराणसी: ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम
चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत ₹368 यानी करीब 0.16 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बाद चांदी ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव:
दिल्ली: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
नोएडा: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
गुरुग्राम: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
मुंबई: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
कोलकाता: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
चेन्नई: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
पटना: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
लखनऊ: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
वाराणसी: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हल्की तेजी
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.01 प्रतिशत बढ़कर 4,275.38 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
त्योहार और शादी के सीजन में बढ़ सकती है मांग
भारत में त्योहारी और शादी का सीजन शुरू होने के साथ सोने-चांदी की मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे में कीमतों में होने वाले छोटे-बड़े बदलाव का सीधा असर ज्वेलरी खरीदने वालों के बजट पर पड़ सकता है।
