Gold Silver Price- सोना-चांदी हुए सस्ते, खरीदारों की मौज, निवेशकों को झेलना पड़ा नुकसान
दोस्तो अगर आप सोना या चांदी खरीदने की इच्चा रख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि दोनो में भारी गिरावट देखने को मिल रही हैं, सोमवार, को सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। रिकॉर्ड तेजी के बाद घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव तेजी से नीचे आए। चांदी करीब ₹6,000 प्रति किलो टूट गई, जबकि सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी रही।

MCX पर चांदी में करीब ₹6,000 की गिरावट
MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स कीमत ₹2,28,764 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह पिछले भाव से ₹5,932 यानी 2.53% की गिरावट है।
चांदी ने ₹2,28,035 प्रति किलो का निचला स्तर और ₹2,32,300 का ऊपरी स्तर देखा।
सोना भी ₹2,651 तक सस्ता
सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 5 अक्टूबर 2026 की गोल्ड फ्यूचर्स कीमत ₹1,48,230 प्रति 10 ग्राम रही। इसमें पिछले भाव के मुकाबले ₹2,651 यानी 1.76% की गिरावट हुई।
कारोबार के दौरान सोना ₹1,47,667 के निचले स्तर तक पहुंचा, जबकि दिन का उच्च स्तर ₹1,50,100 रहा।
IBA के अनुसार सोने-चांदी के भाव
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार सोमवार को:
24 कैरेट सोना: ₹1,48,910 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,36,501 प्रति 10 ग्राम
999 शुद्ध चांदी: ₹2,28,780 प्रति किलोग्राम
प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव
मुंबई: 24 कैरेट ₹1,48,580 और 22 कैरेट ₹1,36,198 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,48,320 और 22 कैरेट ₹1,35,960
बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,48,700 और 22 कैरेट ₹1,36,308
कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,48,380 और 22 कैरेट ₹1,36,015
हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,48,810 और 22 कैरेट ₹1,36,409
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,49,070 और 22 कैरेट ₹1,36,648
ध्यान रखें कि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य टैक्स जुड़ने के कारण अंतिम कीमत इन दरों से अधिक हो सकती है।

बड़े शहरों में चांदी के आज के भाव
मुंबई: ₹2,28,150 प्रति किलो
दिल्ली: ₹2,27,760 प्रति किलो
बेंगलुरु: ₹2,28,330 प्रति किलो
कोलकाता: ₹2,27,850 प्रति किलो
हैदराबाद: ₹2,28,520 प्रति किलो
चेन्नई: ₹2,29,030 प्रति किलो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेज गिरावट
सोने और चांदी में गिरावट केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं पर दबाव देखा गया।
स्पॉट गोल्ड: 1.5% गिरकर $4,223.95 प्रति औंस
अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स: 1.5% गिरकर $4,257.90 प्रति औंस
स्पॉट सिल्वर: 2.6% गिरकर $62.64 प्रति औंस
रिकॉर्ड तेजी के बाद क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
सोने और चांदी की कीमतों में लंबे समय से जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी। ऐसे में रिकॉर्ड स्तरों के आसपास पहुंचने के बाद मुनाफावसूली (Profit Booking) बढ़ने से कीमतों पर दबाव आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
पिछले कुछ वर्षों में कितना बढ़ा सोना-चांदी?
सोने ने पिछले साल से अब तक बेहद तेज रफ्तार से बढ़त दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष सोने की कीमत में 75% से अधिक की वृद्धि हुई है।
चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 2023-24 में करीब ₹78,600 प्रति किलो रहने वाली चांदी सितंबर 2026 तक ₹2.40 लाख प्रति किलो से ऊपर पहुंच चुकी है।
