Gold and Silver Price- सोने और चांदी के भाव फिर लुढ़के, जानिए क्या हैं आज का भाव
दोस्तो सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि बाजार खुलते ही सोने के भाव में पहले गिरावट आई, फिर थोड़ी तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बाद कीमतें दोबारा नीचे आ गईं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है।
बुधवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹900 घटकर करीब ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई।

MCX पर सोने का भाव कितना गिरा?
MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.91% यानी ₹1,409 की गिरावट के साथ शाम तक ₹1,53,320 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,54,729 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, GoodReturns के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
आज 24 कैरेट सोने का भाव
शहर के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। प्रमुख शहरों में आज का भाव इस प्रकार है:
दिल्ली: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,54,200 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,54,200 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,54,200 प्रति 10 ग्राम
पटना: ₹1,54,250 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
मेरठ: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
कानपुर: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
अयोध्या: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
अलीगढ़: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
मुरादाबाद: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
मिर्जापुर: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
झांसी: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का आज का भाव

22 कैरेट सोना आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए अधिक इस्तेमाल किया जाता है। प्रमुख शहरों में इसकी कीमत इस प्रकार है:
दिल्ली: ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,41,350 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,41,350 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,41,350 प्रति 10 ग्राम
पटना: ₹1,41,400 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, मिर्जापुर और झांसी: ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने का भाव
18 कैरेट सोने की कीमत 24 और 22 कैरेट की तुलना में कम रहती है। आज प्रमुख शहरों में इसके भाव इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹1,15,800 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,15,650 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,15,650 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,19,050 प्रति 10 ग्राम
पटना: ₹1,15,700 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, मिर्जापुर और झांसी: ₹1,15,800 प्रति 10 ग्राम
सोने के भाव में क्यों आता है उतार-चढ़ाव?
सोने की कीमतें कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों से प्रभावित होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव, निवेशकों की मांग और घरेलू बाजार की स्थिति प्रमुख हैं। इसके अलावा त्योहारों और शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से भी कीमतों पर असर पड़ सकता है।
