Gold and Silver Price- क्या है आपके शहर में सोने और चांदी की कीमत, आइए जानें

 
Gold and Silver Price- क्या है आपके शहर में सोने और चांदी की कीमत, आइए जानें दोस्तो देश में हर चीज की कीमत बढ़ रही हैं, तो सोना और चांदी कहां पीछे रहते, इन दोनों की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने का भाव करीब पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोना अब ₹1.64 लाख प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में महंगी हुई है। 24 कैरेट सोना ₹900 महंगा ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹900 बढ़कर ₹1,64,400 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोना ₹1,63,500 प्रति 10 ग्राम पर था। आज का भाव सोने का 9 मार्च के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। 9 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,64,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। चांदी में भी ₹3,500 का उछाल चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई है। आज चांदी ₹3,500 बढ़कर ₹2,53,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम था। चांदी का मौजूदा भाव करीब चार महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 17 अप्रैल को चांदी ₹2,53,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची थी। सोना-चांदी महंगा होने की बड़ी वजह क्या है? सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण बताए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं: अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से डॉलर में कारोबार होने वाली कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। निवेशक जोखिम से बचने के लिए सेफ-हेवन एसेट्स यानी सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग मजबूत बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में मजबूत उछाल दर्ज किया गया। सोना करीब $42.45 यानी 1% बढ़कर $4,646.54 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब $69 प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। निवेशकों के लिए क्या मायने? सोने और चांदी में लगातार तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और अमेरिका-ईरान तनाव पर बनी रहेगी। हालांकि, कीमती धातुओं की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दोस्तो देश में हर चीज की कीमत बढ़ रही हैं, तो सोना और चांदी कहां पीछे रहते, इन दोनों की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने का भाव करीब पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोना अब ₹1.64 लाख प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में महंगी हुई है।

Gold and Silver Prices – Find out the rates of gold and silver in your city.

24 कैरेट सोना ₹900 महंगा

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹900 बढ़कर ₹1,64,400 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोना ₹1,63,500 प्रति 10 ग्राम पर था।

आज का भाव सोने का 9 मार्च के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। 9 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,64,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

चांदी में भी ₹3,500 का उछाल

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई है। आज चांदी ₹3,500 बढ़कर ₹2,53,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम था।

चांदी का मौजूदा भाव करीब चार महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 17 अप्रैल को चांदी ₹2,53,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची थी।

Gold and Silver Prices – Find out the rates of gold and silver in your city.

सोना-चांदी महंगा होने की बड़ी वजह क्या है?

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण बताए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं:

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से डॉलर में कारोबार होने वाली कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।

निवेशक जोखिम से बचने के लिए सेफ-हेवन एसेट्स यानी सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग मजबूत बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में मजबूत उछाल दर्ज किया गया। सोना करीब $42.45 यानी 1% बढ़कर $4,646.54 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब $69 प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।

निवेशकों के लिए क्या मायने?

सोने और चांदी में लगातार तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और अमेरिका-ईरान तनाव पर बनी रहेगी। हालांकि, कीमती धातुओं की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।