Gold and Silver Price- सिंतबर के दूसरे ही दिन चांदी ने दिखाई अपनी चमक, सोना फ्लैट, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव
अगर आप बाजार में सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले आप इसके भाव जान लें, क्योंकि दोनो ही धातुओं की कीमत दिन प्रतिदिन बदलती ही रहती हैं, घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने की कीमत शुरुआत में करीब ₹200 तक फिसली, लेकिन बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमत में अच्छी तेजी दर्ज की गई।

MCX पर सोने का आज का भाव
पिछले कारोबारी सत्र में अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,54,460 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज इसकी शुरुआत ₹1,54,304 से हुई।
शुरुआती कारोबार में सोने ने ₹1,54,251 का निचला स्तर और ₹1,54,741 का ऊपरी स्तर छुआ। सुबह 9:20 बजे सोना ₹188 की तेजी के साथ ₹1,54,648 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
अन्य डिलीवरी की बात करें तो:
दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹356 बढ़कर ₹1,55,840 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
फरवरी डिलीवरी वाला सोना ₹95 गिरकर ₹1,57,300 प्रति 10 ग्राम पर रहा।
चांदी की कीमत में जोरदार तेजी
चांदी के वायदा भाव में आज सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में ₹2,40,121 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और आज ₹2,40,425 पर खुली।
शुरुआती कारोबार में चांदी ने ₹2,40,338 का निचला स्तर और ₹2,41,800 का ऊपरी स्तर छुआ।
सुबह 9:28 बजे चांदी ₹1,530 की तेजी के साथ ₹2,41,651 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹1,699 की तेजी के साथ ₹2,35,540 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
वायदा बाजार के अलावा फिजिकल मार्केट में भी सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। उपलब्ध रेट के अनुसार:
24 कैरेट सोना: ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम, ₹160 की तेजी
22 कैरेट सोना: ₹1,43,850 प्रति 10 ग्राम, ₹150 की तेजी
18 कैरेट सोना: ₹1,17,700 प्रति 10 ग्राम, ₹120 की तेजी
चांदी: ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम, ₹5,000 की गिरावट
यानी वायदा बाजार में चांदी मजबूत रही, जबकि फिजिकल मार्केट में चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

अलग-अलग शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव
दिए गए आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना ₹15,693 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,385 प्रति ग्राम और 18 कैरेट करीब ₹11,773 से ₹11,770 प्रति ग्राम के आसपास है।
₹15,708 प्रति ग्राम (24 कैरेट), ₹14,400 प्रति ग्राम (22 कैरेट) और ₹11,788 प्रति ग्राम (18 कैरेट) के भाव वाले प्रमुख शहरों में दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अयोध्या, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लुधियाना, अमृतसर, वाराणसी और आगरा शामिल हैं।
₹15,698 प्रति ग्राम (24 कैरेट), ₹14,390 प्रति ग्राम (22 कैरेट) और ₹11,778 प्रति ग्राम (18 कैरेट) के आसपास के भाव वडोदरा, अहमदाबाद, पटना, राजकोट, इंदौर और भोपाल में बताए गए हैं।
वहीं चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, मैंगलोर, विशाखापत्तनम, औरंगाबाद, सोलापुर, कोल्हापुर, कोच्चि, ठाणे और गोवा समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹15,693 प्रति ग्राम है।
तमिलनाडु के कई शहरों जैसे सलेम, वेल्लोर, तिरुप्पुर, तिरुनेलवेली, ईरोड, तंजावुर, नागरकोइल, करूर, कुंभकोणम, नमक्कल, धर्मपुरी, डिंडीगुल, तूतीकोरिन, कुड्डालोर, कांचीपुरम, कृष्णागिरी, विलुप्पुरम, कोविलपट्टी, थेनी, तिरुवन्नामलाई, होसुर, कराईकुडी और पुदुकोट्टई में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹15,676 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
