Diwali Special- दिवाली पर इस राज्य की सरकार दे रही हैं जनता की फ्री सिलेंडर, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी दी हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की महिला लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। इस पहल के तहत, पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। साथ ही, राज्य और केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

1. 3 नवंबर को शुरू की गई पहल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 नवंबर 2026 को लखनऊ के लोक भवन में इस मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पहल की शुरुआत की। इस शुरुआत के बाद एटा सहित कई जिलों में लाभार्थियों को लाभ देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
2. उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए सब्सिडी की राशि
इस योजना के तहत, लाभार्थियों को दो सरकारी सब्सिडी के माध्यम से आर्थिक सहायता मिलती है:
राज्य सरकार की सब्सिडी: ₹653 प्रति सिलेंडर
केंद्र सरकार की सब्सिडी: ₹318 प्रति सिलेंडर
कुल सब्सिडी लाभ: ₹971 प्रति सिलेंडर
सब्सिडी की यह राशि सीधे पात्र उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के बैंक खातों में भेज दी जाती है।

3. एटा में 1.74 लाख से अधिक लाभार्थी
जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता के अनुसार, एटा जिले में लगभग 1,74,934 उज्ज्वला लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
4 साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर
उत्तर प्रदेश सरकार पात्र उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में दो बार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराती है। इस पहल का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घरेलू खर्च को कम करना और खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
