Currency Exchange Tips- क्या आपके पास फटा नोट है, तो बैंक में ऐसे बदले
Thu, 18 Dec 2025
दोस्तो हम सब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई नोटो का आदान प्रदान करते हैं, लेकिन कभी कभी हमारे पास फटे नोट आ जाते हैं, जो एक परेशानी का सबब हैं, अगर आपके पास भी फटे नोट हैं, तो आप चिंता ना करें आप अपने फटे पुराने नोट आसानी से बैंक में जाकर बदल सकते है,
RBI के नियमों के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंक फटे या खराब नोटों की जांच करने और अगर वे ज़रूरी शर्तों को पूरा करते हैं तो उन्हें बदलने के लिए अधिकृत हैं।
सफल एक्सचेंज के लिए, नोट के दोनों सिरों पर सीरियल नंबर साफ दिखाई देने चाहिए। नोट असली होना चाहिए, नकली नहीं, क्योंकि नकली नोट किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अगर कोई नोट दो टुकड़ों में फट गया है, तो बैंक में दोनों टुकड़े साथ ले जाना सुनिश्चित करें। वेरिफाई होने के बाद, बैंक RBI के नियमों के अनुसार उसे बदल देगा।
