Credit Score- क्या आपका क्रेडिट स्कोर डाउन हो गया हैं, ऐसे करें उसमें सुधार

 
Credit Score – Has your credit score dropped? Here’s how to improve it.

दोस्तो आज के आधुनिक युग में वित्तिय प्रोफाइल के लिए क्रेडिट स्कोर एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया हैं, यह आमतौर पर 300 से 900 के बीच तीन अंकों की संख्या होती है, जिसे TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसे क्रेडिट ब्यूरो तैयार करते हैं।

आपका क्रेडिट स्कोर लोन मिलने की संभावना, ब्याज दर और बैंक द्वारा दी जाने वाली शर्तों को प्रभावित कर सकता है। लेकिन कई बार आपकी गलती के बिना भी क्रेडिट रिपोर्ट स्कोर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचना बेहद जरूरी है, आइए जानें कैसे

Credit Score – Has your credit score dropped? Here’s how to improve it.

1. अपनी Credit Report नियमित रूप से जांचें

लोन लेने के समय ही क्रेडिट रिपोर्ट देखने का इंतजार न करें। समय-समय पर रिपोर्ट चेक करें और अपना नाम, पता, लोन अकाउंट, बकाया राशि, भुगतान इतिहास और हाल की क्रेडिट इंक्वायरी जैसी जानकारियों को ध्यान से देखें।

2. अनजान Loan Account पर नजर रखें

अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई पर्सनल लोन, होम लोन या अन्य क्रेडिट अकाउंट दिखाई दे, जिसे आपने कभी लिया ही नहीं, तो यह रिपोर्टिंग की गलती या संभावित धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।

3. Payment History जरूर जांचें

कई बार समय पर EMI भरने के बावजूद क्रेडिट रिपोर्ट में भुगतान को 'Late' दिखा दिया जाता है। इसलिए अपनी रिपोर्ट में दर्ज पेमेंट हिस्ट्री की तुलना बैंक स्टेटमेंट, लोन स्टेटमेंट और भुगतान की रसीदों से करें।

Credit Score – Has your credit score dropped? Here’s how to improve it.

4. Closed Loan और Duplicate Entries चेक करें

अगर आपने किसी लोन का पूरा भुगतान कर दिया है, तो क्रेडिट रिपोर्ट में उसका स्टेटस 'Closed' होना चाहिए। उसमें गलत बकाया राशि नहीं दिखनी चाहिए और न ही उसे 'Active' या 'Settled' जैसे गलत स्टेटस में दिखाया जाना चाहिए।

5. गलती मिलने पर तुरंत Dispute दर्ज करें

क्रेडिट रिपोर्ट में कोई गलती मिलने पर सबसे पहले संबंधित दस्तावेज और तारीखों की दोबारा जांच करें। इसके बाद संबंधित क्रेडिट ब्यूरो और जरूरत पड़ने पर बैंक या वित्तीय संस्था के पास Dispute दर्ज करें।