Credit Card Bill- क्रेडिट कार्ड बिल ना चुकाने पर पुलिस गिरफ्तार कर सकते है, जानिए रूल्स
दोस्तो आज के समय में क्रेडिट कार्ड लोगो के जीवन का अहम हिस्सा बन गया हैं, इसकी मदद से बिना तुरंत नकद भुगतान किए खरीदारी की जा सकती है। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड का बिल तय समय पर जमा नहीं किया जाता है, तो यह सुविधा आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है।
बिल का भुगतान नहीं करने पर बैंक ब्याज और अन्य शुल्क लगा सकता है। इसके अलावा क्रेडिट स्कोर खराब होने से भविष्य में लोन और नया क्रेडिट कार्ड लेने में भी मुश्किल हो सकती है। लेकिन क्या क्रेडिट कार्ड बिल न देने पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकते हैं, आइए जानते हैं इस बात का जवाब

1. क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है बुरा असर
क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं करने का सीधा असर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर पड़ सकता है।
- भुगतान में देरी होने पर बैंक इसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को दे सकता है।
- आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है।
- भविष्य में होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन मिलने में परेशानी हो सकती है।
- नया क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना भी मुश्किल हो सकता है।
2. बैंक लगा सकता है अतिरिक्त ब्याज और चार्ज
अगर आप निर्धारित तारीख तक बिल का भुगतान नहीं करते हैं, तो बैंक बकाया राशि पर ब्याज लगा सकता है। इसके साथ लेट पेमेंट फीस और अन्य लागू शुल्क भी जुड़ सकते हैं।
3. क्या क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने पर पुलिस गिरफ्तार कर सकती है?
सिर्फ क्रेडिट कार्ड का कर्ज नहीं चुका पाने पर आमतौर पर पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती, क्योंकि यह सामान्यतः एक सिविल वित्तीय विवाद होता है, न कि अपने आप में आपराधिक अपराध।

हालांकि, धोखाधड़ी, जालसाजी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के सबूत मिलने पर अलग कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
4. बैंक कर सकता है कानूनी कार्रवाई
यदि लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का बकाया जमा नहीं किया जाता है, तो बैंक कानूनी प्रक्रिया के तहत रकम वसूलने के लिए कदम उठा सकता है।
5. बैंक खाते से पैसे काटे जा सकते हैं?
कुछ परिस्थितियों में बैंक अपने नियमों, लागू समझौतों और कानूनी प्रावधानों के अनुसार उसी बैंक में मौजूद अन्य खातों से बकाया राशि की वसूली का प्रयास कर सकता है। इसके लिए लागू शर्तों और कानूनी सीमाओं का पालन करना जरूरी है।
