Bill Payment- बिल की डेडलाइन न हो मिस, आसान तरीके जो बचाएंगे आपको लेट फीस से
दोस्तो आज के आधुनिक युग में इंसान के पास हर महीने होम लोन की EMI, क्रेडिट कार्ड बिल, बिजली-पानी का बिल, इंश्योरेंस प्रीमियम, मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट बिल जैसे कई खर्चों को मैनेज करना आसान नहीं होता। कई बार व्यस्तता के कारण पेमेंट की डेडलाइन छूट जाती है, जिससे लेट फीस और पेनल्टी देनी पड़ सकती है। लेकिन कुछ आसान फाइनेंशियल आदतों को अपनाकर आप अपने मासिक खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं, आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारें में

1. सभी बिलों की लिस्ट बनाएं
सबसे पहले अपने सभी नियमित खर्चों की सूची तैयार करें। इसमें किराया, EMI, क्रेडिट कार्ड बिल, बिजली बिल, इंश्योरेंस और डिजिटल सब्सक्रिप्शन शामिल करें। हर बिल की रकम और आखिरी तारीख नोट करें।
2. पेमेंट के लिए रिमाइंडर सेट करें
बिल की ड्यू डेट से सात दिन पहले और एक-दो दिन पहले मोबाइल में रिमाइंडर लगाएं। इससे समय पर पेमेंट करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
3. ऑटो-पे सुविधा का इस्तेमाल करें
नियमित EMI और इंश्योरेंस प्रीमियम के लिए ऑटो-पे उपयोगी हो सकता है। हालांकि, बैंक स्टेटमेंट चेक करते रहें, ताकि गलत या डुप्लिकेट कटौती का पता चल सके।
4. बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें
ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने से बचने के लिए खाते में जरूरी रकम के साथ कुछ अतिरिक्त पैसा भी रखें। लो-बैलेंस अलर्ट चालू करना भी फायदेमंद है।

5. गैर-जरूरी सब्सक्रिप्शन बंद करें
जिन ऐप्स, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें कैंसिल कर दें। इससे हर महीने बचत बढ़ सकती है।
6. इनकम के अनुसार बजट बनाएं
सैलरी मिलते ही जरूरी बिलों और EMI के लिए पैसा अलग रख दें। गैर-जरूरी खरीदारी से पहले घरेलू खर्चों को प्राथमिकता दें।
7. हर सप्ताह वित्तीय स्थिति जांचें
हर सप्ताह पांच मिनट निकालकर बैंक बैलेंस, आने वाले बिलों और ऑटो-पे की स्थिति की समीक्षा करें।
इन आदतों से आप लेट फीस से बचने, क्रेडिट हिस्ट्री को सुरक्षित रखने और अपने मासिक बजट को नियंत्रण में रखने में मदद पा सकते हैं।
