Bank Holidays-सितंबर में कुल इतने दिन बंद रहेगें बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

 
Bank Holidays: Here is the full list of days banks will remain closed in September.

दोस्तो आज के आधुनिक युग में पैसों का लेन देन वैसे तो मोबाईल और ऑनलाइन ही हो जाता हैं, लेकिन फिर भी कुछ जरूरी कार्यों के लिए हमें अभी भी बैंक शाखा जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप सितंबर 2026 में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। आइए जानें सिंतबर में कितने दिन बैंक बंद रहेगा-

Bank Holidays: Here is the full list of days banks will remain closed in September.

4 सितंबर:

जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

6 सितंबर: रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 सितंबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण भी बैंक अवकाश रहेगा।

13 सितंबर: रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वरसिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी और हरतालिका जैसे अवसरों के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

20 सितंबर: रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जयंती और श्री नारायण गुरु समाधि जैसे अवसरों के कारण गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर: कर्मा पूजा के अवसर पर रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: Here is the full list of days banks will remain closed in September.

बैंक जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं।

स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग छुट्टियां हो सकती हैं।

रविवार और महीने का दूसरा शनिवार देशभर में बैंक अवकाश के प्रमुख दिन हैं।

बैंक शाखा बंद होने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहती हैं।

ATM सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी रह सकती हैं, हालांकि किसी विशेष स्थान पर अस्थायी समस्या संभव है।

किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए निकलने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।