Bank Holidays- नवंबर और दिसंबर में 33 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए हॉलिडे लिस्ट
दोस्तो अक्टूबर खत्म होने में महज 3 दिन बाकि हैं और 2026 में महज 2 महिने ही बचे हैं, इन दो महीनों में कई त्योहारों, क्षेत्रीय उत्सवों और राष्ट्रीय छुट्टियों की वजह से पूरे भारत में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग शहरों में बैंक शाखाएं कई तारीखों पर बंद रहेंगी।
जो ग्राहक कैश से जुड़े काम, चेक जमा करने, दस्तावेज़ सत्यापन या अन्य शाखा सेवाओं के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले ही छुट्टियों की सूची देख लेनी चाहिए। आइए देखें पूरी लिस्ट

नवंबर 2026 में बैंक की छुट्टियां
नवंबर में दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई छुट्टियां रहेंगी।
- 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर: पूरे भारत में रविवार की छुट्टियां
- 9 नवंबर: दिवाली से जुड़े त्योहार, जिनमें लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा शामिल हैं। दी गई सूची के अनुसार, अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
- 10 नवंबर: बलि प्रतिपदा और विक्रम संवत नव वर्ष। अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक की छुट्टियां रहेंगी।
- 11 नवंबर: भाई दूज और क्षेत्रीय त्योहार। गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 नवंबर: शिलांग में वांगला महोत्सव।
- 14 नवंबर: पूरे भारत में दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी।
- 16 नवंबर: पटना और रांची में छठ पूजा।
- 20 नवंबर: देहरादून में इगास-बगवाल।
- 23 नवंबर: शिलांग में सेंग कुट स्नेम।
- 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और अन्य क्षेत्रीय त्योहार। सूचीबद्ध शहरों में आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं।
- 27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती।
- 28 नवंबर: पूरे भारत में चौथा शनिवार, बैंक की छुट्टी।

दिसंबर 2026 में बैंक की छुट्टियां
दिसंबर में क्रिसमस और नियमित सप्ताहांत (वीकेंड) की छुट्टियों के अलावा, कई क्षेत्रीय छुट्टियां भी होंगी।
- 1 दिसंबर: ईटानगर और कोहिमा में 'इंडिजिनस फेथ डे' (मूल आस्था दिवस) या राज्य स्थापना दिवस।
- 3 दिसंबर: पणजी में सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (फीस्ट)।
- 6, 13, 20 और 27 दिसंबर: पूरे भारत में रविवार की छुट्टियां।
- 9, 10 और 11 दिसंबर: गंगटोक में लोसुंग/नामसुंग उत्सव।
- 12 दिसंबर: शिलांग में पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि; साथ ही पूरे देश में दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी।
- 18 दिसंबर: शिलांग में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि।
- 19 दिसंबर: पणजी में गोवा मुक्ति दिवस; साथ ही पूरे देश में चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी।
- 24 दिसंबर: आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस ईव।
- 25 दिसंबर: क्रिसमस, पूरे देश में बैंक की छुट्टी।
- 26 दिसंबर: कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस से जुड़ी छुट्टी।
- 30 दिसंबर: शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि।
- 31 दिसंबर: आइजोल में न्यू ईयर ईव (नए साल की पूर्व संध्या)।
