Ayushman Card Update- क्या आयुष्मान कार्ड बनवाना हैं, जानिए आप इसके पात्र हैं या नहीं
दोस्तो भारतीय सरकार के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलती है, जिनका उद्देश्य लोगो की मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसे में बात करें आयुष्मान कार्ड की तो केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है।

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। ऐसे करें चेक
Ayushman Card से क्या मिलता है फायदा?
आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में योजना के तहत ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
हर साल ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर
सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की सुविधा
पात्र परिवारों के लिए कैशलेस उपचार
कवर की राशि हर वित्तीय वर्ष में नवीनीकृत होती है
कई तरह की गंभीर बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े उपचार योजना के दायरे में आते हैं
Ayushman Card के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
कार्ड बनवाने से पहले अपनी पात्रता की जांच करना जरूरी है। इसके लिए आप आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन पात्रता जांचने का तरीका
सबसे पहले आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर “Am I Eligible” विकल्प चुनें।
मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
मोबाइल नंबर या अन्य जरूरी विवरण के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
जानकारी जमा करने के बाद स्क्रीन पर आपकी पात्रता की स्थिति दिखाई देगी।
अगर आपका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची में है, तो आप आगे आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे बनवाएं Ayushman Card?
पात्र लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक आयुष्मान भारत वेबसाइट या Ayushman App का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आवेदन के दौरान मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं। जानकारी का सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड जनरेट और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं कार्ड
अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, तो आयुष्मान कार्ड ऑफलाइन भी बनवाया जा सकता है।
इसके लिए अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर जाएं। वहां संबंधित कर्मचारी आपकी पात्रता की जांच करने के साथ जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन करता है। सभी जानकारी सही पाए जाने पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।
Ayushman Card से कहां मिलेगा मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थी योजना के तहत empanelled यानी सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार का लाभ ले सकते हैं। इसलिए इलाज कराने से पहले यह जरूर जांच लें कि संबंधित अस्पताल योजना में शामिल है या नहीं।
