ATM Withdrawal Tips: ATM से पैसे निकालते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली
दोस्तो आज के आधुनिक युग में ज्यादातर लोग पैसों कि लेन देन के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, फिर चाहे वो छोटी खरीदारी से लेकर हज़ारों-लाखों रुपये के पेमेंट तक, लोग अब कैश की जगह डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन फिर भी हमें कई बार कैश पैसे की ज़रूरत पड़ती है और इसके लिए लोग ATM से कैश निकालते हैं।लेकिन ATM का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कैसे-

1. कार्ड स्लॉट को बिना जांचे कार्ड न डालें
ATM में डेबिट कार्ड डालने से पहले कार्ड स्लॉट को ध्यान से देखें। कभी-कभी ठग असली कार्ड स्लॉट के ऊपर स्किमिंग या क्लोनिंग डिवाइस लगा सकते हैं, जो आपके कार्ड की जानकारी को चोरी कर सकता है।
कार्ड स्लॉट ढीला या असामान्य लगे तो सावधान रहें।
किसी अतिरिक्त डिवाइस या संदिग्ध हिस्से की जांच करें।
स्लॉट में किसी तरह की छेड़छाड़ नज़र आए तो उस ATM का इस्तेमाल न करें।
शक होने पर किसी दूसरे ATM से पैसे निकालें।
2. PIN डालते समय कीपैड को खोलें न छोड़ें
ATM PIN आपकी बैंकिंग सुरक्षा का बेहद ज़रूरी हिस्सा है। कई लोग PIN डालते समय कीपैड को खोल छोड़ देते हैं, जिससे आस-पास खड़ा व्यक्ति इसे देख सकता है।
PIN डालते समय हमेशा अपने दूसरे हाथ से कीपैड को ढकें। इससे किसी दूसरे व्यक्ति या छिपे हुए कैमरे के ज़रिए PIN देखने का जोखिम कम किया जा सकता है।
ध्यानरखें: अपना ATM PIN किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें, चाहे वह खुद को बैंक कर्मचारी ही क्यों न बताएं।

3. ATM पर अनजान व्यक्ति से मदद न लें
अगर आपको ATM चलाना ठीक से नहीं आता है, तो बेहतर है कि घर से किसी भरोसेमंद व्यक्ति को साथ लेकर जाएं। ATM बूथ पर किसी अनजान व्यक्ति से मदद लेने से बचें।
धोखा मदद करने के आधार पर आपका डेबिट कार्ड बदल सकते हैं, PIN देख सकते हैं या किसी और तरीके से आपके बैंक खाते को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अगर कोई अनजान व्यक्ति ज़रूरत से ज़्यादा मदद करने की कोशिश करे, तो सावधान रहें और अपना कार्ड तथा PIN खुद ही संभालें।
4. ATM बूथ में किसी अनजान व्यक्ति को पास खड़ा न होने दें
कैश निकालने के समय अगर कोई दूसरा व्यक्ति ATM बूथ में आकर आपके बहुत करीब खड़ा हो जाए, तो उससे बाहर इंतजार करने के लिए कहें।
ATM का इस्तेमाल करते समय:
अकेले ATM मशीन के सामने रहें।
किसी अनजान व्यक्ति को आपके पीछे खड़ी स्क्रीन या कीपैड देखने न दें।
व्यक्ति बाहर जाने से मना करे तो सिक्योरिटी गार्ड से सहायता लें।
ट्रांजेक्शन पूरा होने तक अपना ध्यान ATM स्क्रीन और कार्ड पर रखें।
ATM इस्तेमाल करते समय इन बातों का भी ध्यान रखें
अपना ATM कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
पिन, OTP और CVV जैसी जानकारी किसी से साझा न करें।
ट्रांजेक्शन के बाद कार्ड वापस लेना न भूलें।
कैश और ट्रांजेक्शन रसीद तुरंत सुरक्षित रखें।
ATM से निकलने से पहले ट्रांजेक्शन पूरा होने की पुष्टि करें।
किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने बैंक को दें।
